भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष व पार्टी की नवनिर्वाचित विधायक अग्निमित्रा पाल फिर कोरोना संक्रमित

अग्निमित्रा इससे पहले पिछले साल सितंबर में भी कोरोना संक्रमित हो गई थीं। उन्होंने हालिया संपन्न बंगाल विधानसभा चुनाव में आसनसोल दक्षिण सीट से जीत दर्ज की है। अग्निमित्रा ने तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार सायोनी घोष को हराया है

By Priti JhaEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 12:08 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 12:15 PM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष व पार्टी की नवनिर्वाचित विधायक अग्निमित्रा पाल फिर कोरोना संक्रमित
भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष व पार्टी की नवनिर्वाचित विधायक अग्निमित्रा पाल

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। बंगाल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष व पार्टी की नवनिर्वाचित विधायक अग्निमित्रा पाल फिर कोरोना संक्रमित हो गईं हैं। उन्होंने खुद वीडियो संदेश के जरिए इसकी जानकारी दी। अग्निमित्रा इससे पहले पिछले साल सितंबर में भी कोरोना संक्रमित हो गई थीं। उन्होंने हालिया संपन्न बंगाल विधानसभा चुनाव में आसनसोल दक्षिण सीट से जीत दर्ज की है।

अग्निमित्रा ने तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार सायोनी घोष को हराया है। अग्निमित्रा ने वीडियो संदेश में कहा-'कोरोना संक्रमित होने के बाद से मैं अपने कोलकाता स्थित घर में आइसोलेशन में हूं। बहुत जल्द स्वस्थ होकर आसनसोल लौटूंगी और अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा में जुट जाऊंगी।

अग्निमित्रा ने अआसनसोल के लोगों से कोरोना से सावधान रहने की अपील दी। उन्होंने लोगों से डबल मास्क लगाने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने को कहा। साथ ही शारीरिक दूरी के नियम का भी कड़ाई से पालन करने को कहा। अग्निमित्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि लॉकडाउन के समय वे कोरोना के मरीजों की मदद करें। अगर किसी को ऑक्सीजन की समस्या हो रही है तो उसे उपलब्ध कराने में उनकी मदद करें। 

बंगाल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल (Agnimitra Paul) इससे पहले पिछले साल सितंबर में भी कोरोना संक्रमित हो गई थीं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थीं। अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि उनके शरीर में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। इसके अलावा अग्निमित्रा पॉल से पहले भी बंगाल में कई भाजपा नेता और सांसद कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वे कोरोना से मुक्त होकर घर लौट आए हैं।  बताते चलें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के करीबी कई लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

chat bot
आपका साथी