भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा-बंगाल में राष्ट्रपति शासन की आवश्यकता

बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद से राज्य से दूरी बनाकर चल रहे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल की हालत बहुत खराब हो गई है और यहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 07:47 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 07:47 PM (IST)
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा-बंगाल में राष्ट्रपति शासन की आवश्यकता
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद से राज्य से दूरी बनाकर चल रहे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल की हालत बहुत खराब हो गई है और यहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। विजयवर्गीय ने अपने गृह राज्य मध्यप्रदेश में संक्षिप्त प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कार्यकर्ताओं की बदौलत बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया।

बंगाल में 25 गुना ज्यादा सीटें लेकर आये, जो देश में एक इतिहास बना। उन्होंने कहा कि बंगाल में भगवा और नीला रंग ही है। यानी भाजपा और टीएमसी ही विधानसभा में है। माकपा व कांग्रेस की एक भी सीट नहीं है। उन्होंने कहा कि बंगाल के हालात चुनावों के बाद से काफी खराब हुये हैं।

चुनाव परिणाम आने से आज तक 45 कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटा जा रहा है। वहां हिंसा की राजनीति बहुत है। सैकड़ो महिलाओं के साथ दुष्‍कर्म हो जाए और पुलिस रिपोर्ट तक नहीं लिखी। बंगाल में वर्तमान में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। इस हिसाब से मैं समझता हूं कि वहां पर राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए। हालांकि भाजपा महासचिव ने साथ ही कहा कि जो सरकार 213 सीटें लाकर डेढ़ महीने पहले जनमत जीती हो वहां राष्ट्रपति शासन लगाना प्रथमदृष्टया अभी उचित नहीं लगता लेकिन हालात ऐसे ही हैं।

chat bot
आपका साथी