घटना की हो सीबीआइ जांच : भाजपा

उत्तर दिनाजपुर जिले के दाड़ीभिट हाई स्कूल में शिक्षक की नियुक्ति को लेकर हुई संघर्ष की सीबीआइ जांच होनी चाहिए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने घटना पर दुख जताते हुए यह मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 02:02 AM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 02:02 AM (IST)
घटना की हो सीबीआइ जांच : भाजपा
घटना की हो सीबीआइ जांच : भाजपा

जागरण संवाददाता, कोलकाता : उत्तर दिनाजपुर जिले के दाड़ीभिट हाई स्कूल में शिक्षक की नियुक्ति को लेकर हुई संघर्ष की सीबीआइ जांच होनी चाहिए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने घटना पर दुख जताते हुए यह मांग की। उन्होंने शुक्रवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि उस स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति वहां के छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की इच्छानुरूप होनी चाहिए। जिन विषयों के शिक्षक की जरूरत थी, उसकी नियुक्ति नहीं कर अन्य विषय के शिक्षक की नियुक्ति की गई थी। इसे लेकर छात्र एवं उनके अभिभावक आंदोलन कर रहे थे। पुलिस ने उनपर गोली चलादी। इसमें दो छात्रों की मौत हो गई। आखिर एक मामूली विषय पर इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई, इसकी जांच होनी चाहिए। घटना का दोष दूसरे पर मढने की कोशिश की जा रही है। घोष ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था बेहाल है। छात्रों एवं शिक्षकों की सुरक्षा नहीं है। इस पर राज्य सरकार का कोई ध्यान नहीं है।

........................

हर हाल में निकलेगी रथयात्रा

जागरण संवाददाता, कोलकाता : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि प्रशासन अनुमति दे या न दे, राज्य में पार्टी की रथयात्रा जरूर निकलेगी। इसके लिए संघर्ष करना पड़े तो होगा। रथयात्रा को प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने पर अदालत के दरवाजे खुले हुए हैं। इसके लिए पार्टी अदालत जाएगी। प्रथम रथयात्रा तीन दिसंबर को तारापीठ से शुरू होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा इसका शुभारंभ किए जाने की बात है। 5 दिसंबर को रथयात्रा उत्तर बंगाल से निकलेगी तथा 7 दिसंबर को सागरद्वीप से रथयात्रा निकलेगी। रथयात्रा राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। जनवरी के अंत में इसका समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा से होगा। भाजपा ने राज्य में लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस बाबत केंद्रीय नेता मुख्तार अब्बास नकवी रविवार को यहां पार्टी नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। 29 और 30 सितंबर को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

chat bot
आपका साथी