भाजपा और वामपंथी दलों ने अंतरिम बजट में हुई घोषणाओं को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर साधा निशाना

भाजपा नेता शमिक भट्टाचार्य ने ममता सरकार के अंतरिम बजट में की घोषणाओं को मजाक करार दिया तो दूसरी ओर वाममोर्चा विधायक दल के नेता व माकपा विधायक सुजन चक्रवर्ती ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव में वोट पाने के लिए यह सब घोषणाएं की है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Fri, 05 Feb 2021 08:40 PM (IST) Updated:Fri, 05 Feb 2021 08:40 PM (IST)
भाजपा और वामपंथी दलों ने अंतरिम बजट में हुई घोषणाओं को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर साधा निशाना
भाजपा नेता शमिक भट्टाचार्य ने ममता सरकार के अंतरिम बजट में की गई घोषणाओं को मजाक करार दिया

राज्य ब्यूरो, कोलकाताः भाजपा नेता शमिक भट्टाचार्य ने ममता सरकार के अंतरिम बजट में की गई घोषणाओं को मजाक करार दिया तो दूसरी ओर वाममोर्चा विधायक दल के नेता व माकपा विधायक सुजन चक्रवर्ती ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव में वोट पाने के लिए यह सब घोषणाएं की है। शुक्रवार दोपहर तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व वन मंत्री राजीब बनर्जी के साथ संवाददाता सम्मेल कर रहे शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मुख्यमंत्री ने इतनी सारी परियोजनाओं की घोषणा कैसे की और वर्तमान आर्थिक स्थिति में कितने करोड़ रुपये कैसे आवंटित किए हैं। इतने रुपये कहां से आएगा?

उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आम आदमी इस घोषणाओं को खारिज कर देगा। अब तक सरकार ने स्वास्थ्य साथी कार्ड के नाम पर लोगों को गुमराह किया है। यह कहा जाता है कि दस करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये तक की सेवाएं मिलेंगी, जबकि धन महज कुछ सौ करोड़ रुपये आवंटित किया गया है। उनके अनुसार, अशोकनगर में तेल निकासी से लेकर देउचा-पचमी तक सब कुछ केंद्रीय परियोजना है, लेकिन राज्य भर्ती का सपना देख रहा है। जो ठीक नहीं है। वाममोर्चा नेता सुजन चक्रवर्ती ने भी बजट को लेकर ममता बनर्जी पर हमला किया है।

उन्होंने कहा कि अनावश्यक वादे किया जा गया है। यह बजट नहीं है। 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमी। वह जो कुछ भी कहता है वह अगले 5 वर्षों के लिए है। लेकिन आप 2 महीने तक रहेंगे। अचानक वोट से पहले मुझे बहुत कुछ याद है। उनको पहले क्यों नहीं याद आया? कुछ दिन बचे हैं तो याद आ रहा है। यहां बताते चले कि जिस समय ममता ने बजट पेश किया सदन में विपक्षी दल मौजूद नहीं थे।

chat bot
आपका साथी