दुर्गा पूजा के बाद बंगाल भाजपा में बड़ा फेरबदल संभव, युवा पीढ़ी के नए चेहरों को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

बंगाल भाजपा में बड़ा फेरबदल होने के आसार दिख रहे हैं। युवा पीढ़ी के नए चेहरों को इसमें शामिल किया जाएगा। पार्टी के सूत्रों ने संकेत दिया कि आरएसएस से देबोजीत सरकार तुषार घोष देबश्री चौधरी और देबतनु भट्टाचार्य जैसे लोगों को पार्टी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 07:02 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 07:02 PM (IST)
दुर्गा पूजा के बाद बंगाल भाजपा में बड़ा फेरबदल संभव, युवा पीढ़ी के नए चेहरों को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी
दुर्गा पूजा के बाद बंगाल भाजपा में बड़ा फेरबदल संभव

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : दुर्गा पूजा के बाद बंगाल भाजपा में बड़ा फेरबदल होने के आसार दिख रहे हैं। इस फेरबदल में युवा पीढ़ी के नए चेहरों को इसमें शामिल किया जाएगा। पार्टी के सूत्रों ने संकेत दिया कि आरएसएस से देबोजीत सरकार, तुषार घोष, देबश्री चौधरी और देबतनु भट्टाचार्य जैसे लोगों को पार्टी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संकेत यह भी हैं कि ज्योतिर्मय सिंह महतो के अलावा उत्तर बंगाल से अन्य सभी चार महासचिवों को बदले जाने की संभावना है। न केवल राज्य नेतृत्व में बल्कि जिला नेतृत्व में भी भारी बदलाव की संभावना है।

कुल मिलाकर 39 संगठनात्मक जिले हैं जिनका नेतृत्व एक जिलाध्यक्ष करते हैं। सूत्रों ने बताया कि महासचिवों के पदों के बाद पार्टी यूथ विंग, किसान विंग, महिला विंग और अल्पसंख्यक विंग की शाखा संगठनों के पद अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस फेरबदल में युवा पीढ़ी के नए चेहरों को इसमें शामिल किया जाएगा।

केंद्रीय नेतृत्व की सलाह के अनुसार नई कमेटी का गठन

दिलीप घोष की जगह नए प्रदेश अध्यक्ष बने सुकांत मजूमदार ने कहा- सभी बदलाव संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार होंगे। हमारे केंद्रीय नेतृत्व की सलाह के अनुसार नई कमेटी का गठन किया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि नए और बदले हुए सांगठनिक ढांचे में उत्तर बंगाल को विशेष वरीयता मिलेगी। 2021 के बंगाल विधानसभा चुनावों में, भाजपा का प्रदर्शन राज्य के अन्य हिस्सों की तुलना में कहीं बेहतर था।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा नई समिति युवाओं की ऊर्जा और दिग्गजों के अनुभव का मेल होगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि मजूमदार सुवेंदु अधिकारी के साथ कैसे बातचीत करते हैं, जिनके पास एक विशाल राजनीतिक, संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव है।

chat bot
आपका साथी