Bhabanipur by elections: भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ चार महिला उम्मीदवार

भवानीपुर विधानसभा सीट पर 30 सितंबर को होने जा रहे उपचुनाव में मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ चार महिला उम्मीदवार हैं। मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा ने ममता के खिलाफ प्रियंका टिबडे़वाल को उतारा है। प्रियंका पेशे से अधिवक्ता हैं।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 06:57 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 06:57 PM (IST)
Bhabanipur by elections: भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ चार महिला उम्मीदवार
उपचुनाव में मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : भवानीपुर विधानसभा सीट पर 30 सितंबर को होने जा रहे उपचुनाव में मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ चार महिला उम्मीदवार हैं। मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा ने ममता के खिलाफ प्रियंका टिबडे़वाल को उतारा है। प्रियंका पेशे से अधिवक्ता हैं। वहीं भारतीय न्याय अधिकार रक्षा पार्टी ने स्वर्णलता सरकार को उम्मीदवार बनाया है। ममता के खिलाफ दो निर्दलीय महिला प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं।उनके नाम शीना अहमद और रुमा नंदन हैं।

गौरतलब है कि भवानीपुर में महिला मतदाताओं की अच्छी-खासी तादाद है। इसे देखते हुए तृणमूल ने चुनाव प्रचार के लिए खास रणनीति तैयार की है। इसमें पार्टी की महिला ब्रिगेड को अग्रिम पंक्ति में रखा जाएगा। वे बहुमंजिला इमारतों में जाकर वहां रहने वालों से ममता दीदी के पक्ष में मतदान की अपील करेंगी। इस बाबत महिला कार्यकर्ताओं की टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम में पांच महिलाएं शामिल हैं। महिला कार्यकर्ताएं बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले वाशिंदों से यह भी पूछेंगी कि उन्हें सरकारी सुविधाएं मिल रही है कि नहीं।

इस सीट पर वाममोर्चा ने हालांकि पुरुष उम्मीदवार को खड़ा किया है। माकपा के श्रीजीब वबश्वास उपचुनाव लड़ रहे हैं। सियासी विश्लेषकों का कहना है कि सामान्यत: महिला के खिलाफ महिला उम्मीदवार खड़ा करने पर प्रतिस्पर्धा कडी़ हो जाती है।महिला मतदाताओं का भी महिला उम्मीदवारों की तरफ रुझान अधिक रहता है।

chat bot
आपका साथी