बंगाल में हिंसा का दौर जारी, बांकुड़ा में टीएमसी दफ्तर में बम ब्लास्ट, कई जगहों पर भाजपाइयों पर जानलेवा हमला

चुनाव से पहले बंगाल में हिंसा का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में पश्चिम मेदिनीपुर में एक भाजपा कार्यकर्ता की फंदे से झूलती लाश बरामद हुई। वहीं दक्षिण 24 परगना में भाजपा कार्यकर्ता के घर में आग लगी। हुगली तथा पूर्व मेदिनीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 06:10 PM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 07:55 PM (IST)
बंगाल में हिंसा का दौर जारी, बांकुड़ा में टीएमसी दफ्तर में बम ब्लास्ट, कई जगहों पर भाजपाइयों पर जानलेवा हमला
चुनाव से पहले बंगाल में हिंसा का दौर जारी

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल में पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले शुक्रवार को बांकुड़ा में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दफ्तर में धमाका होने से हड़कंप मच गया। पार्टी ने घटना के लिए कांग्रेस व वामदलों को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, भाजपा ने आरोप लगाया है कि टीएमसी के दफ्तर में बम बनाया जा रहा था, जिस वजह से यह धमाका हुआ।

वहीं, पिछले 24 घंटे में पश्चिम मेदिनीपुर में एक भाजपा कार्यकर्ता की फंदे से झूलती लाश बरामद हुई। वहीं दक्षिण 24 परगना में भाजपा कार्यकर्ता के घर में आग लगाने घटना घटी है। इसके अलावा हुगली तथा पूर्व मेदिनीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले की घटना घटी है। दक्षिण 24 परगना के  भांगड़ में तृणमूल तथा आइएसएफ कार्यकर्ताओं में संघर्ष ही घटना घटी है। वहीं कोलकाता के तिलजला में क्रूड बम बरामद हुए हैं।

सालबोनी में भाजपा कार्यकर्ता की लाश बरामद

-पश्चिम मेदिनीपुर के सालबोनी के एक जंगल में आज सुबह एक भाजपा कार्यकर्ता की फंदे से झूलती लाश बरामद हुई। मृतक का नाम लाल मोहन सोरेन है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस के गुंडो पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि तृणमूल का कहना है कि घरेलू कलह से तंग आकर उसने खुदकुशी की है।

गोसाबा में भाजपा कार्यकर्ता के घर में आग लगाई

-दक्षिण 24 परगना जिले के गोसाबा में कल एक भाजपा कार्यकर्ता के घर में बदमाशों ने आग लगा दी जिससे उसका घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हुगली जिले के आरामबाग तथा पूर्व मेदिनीपुर के पटाशपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर कल रात हमले की घटना घटी है। छह कार्यकर्ता गंभीर रूप से जख्मी हैं। सभी घटनाओं में आरोप तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगा है जबकि पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। 

भांगड़ में तृणमूल-आइएसएफ में संघर्ष

-दक्षिण 24 परगना के भांगड़ में कल रात तृणमूल कांग्रेस तथा आइएसएफ के कार्यकर्ताओं में संघर्ष ही घटना घटी है। जिसमें एक आइएसएफ कार्यकर्ता की हालत नाजुक है।

तिलजला में क्रूड बम बरामद 

-कोलकाता पुलिस ने कोलकाता के तिलजला के मस्जिद बाड़ी लेन इलाके में स्थित एक मकान से 22 क्रूड बम बरामद किया है। हालांकि किसने और क्यों बम छुपाया था, इसका पता लगाया जा रहा है। वहीं स्थानीय सूत्रों का कहना है कि चुनाव में हिंसा फैलाने के लिए बम जमा किये जा रहे थे।

chat bot
आपका साथी