Bengal political violence: मालदा में एक ही पेड़ से लटके मिले भाजपा के दो कार्यकर्ताओं के शव, मृतकों का आंकड़ा 18 पहुंचा

बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद से हिंसा का दौर जारी है।प्रदेश भाजपा इकाई ने शुक्रवार को राज्य में अपने दो और कार्यकर्ताओं की हत्या का इल्जाम सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर लगाया है।घटना मालदा जिले के उत्तर लक्ष्मीपुर के कलाचंद टोला गांव की है

By Vijay KumarEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 05:32 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 05:32 PM (IST)
Bengal political violence: मालदा में एक ही पेड़ से लटके मिले भाजपा के दो कार्यकर्ताओं के शव, मृतकों का आंकड़ा 18 पहुंचा
एक ही पेड़ से लटके मिले भाजपा के दो कार्यकर्ताओं के शव

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद से हिंसा का दौर जारी है।प्रदेश भाजपा इकाई ने शुक्रवार को राज्य में अपने दो और कार्यकर्ताओं की हत्या का इल्जाम सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर लगाया है।घटना मालदा जिले के उत्तर लक्ष्मीपुर के कलाचंद टोला गांव की है। यहां सुबह दो भाजपा कार्यकर्ताओं का शव नृशंस तरीके से एक ही पेड़ से लटका मिला है। इसको लेकर इलाके में आतंक छा गया। बताया गया कि मृत दोनों कार्यकर्ता सहोदर भाई हैं। दोनों का शव पेड़ में रस्सी के सहारे झूलते हुए अवस्था में मिला। भाजपा की बंगाल ईकाई ने ट्वीट कर कहा, 'दोहरी हत्या का मामला।

मालदा के उत्तर लक्ष्मीपुर में टीएमसी के गुंडों ने भाजपा कार्यकर्ता मनोज मंडल (21) और चैतन्य मंडल (19) को मारकर पेड़ पर लटका दिया। अब बंगाल पुलिस पड़ताल करने और टीएमसी गुंडों को सजा दिलवाने की जगह इसे सुसाइड या फेक करार देगी।' हालांकि तृणमूल ने भाजपा के आरोपों को खारिज कर दिया है। 

वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि मालदा में कथित डबल मर्डर से पहले भाजपा के एक किसान नेता की हत्या की खबर आई थी। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने 26 साल के किशोर मंडी की हत्या की जानकारी दी थी। मंडी झाड़ग्राम के बिनपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल सचिव थे। गौरतलब है कि एक दिन पहले भाजपा की ओर से दावा किया गया था कि दो मई को चुनाव नतीजों के बाद से उसके 16 कार्यकर्ताओं की अब तक हत्या की जा चुकी है। वहीं, दो और कार्यकर्ता की मौत के बाद यह संख्या बढ़कर 18 हो गई है।

chat bot
आपका साथी