बंगाल पुलिस ने विश्वभारती के पूर्व छात्र को देशद्रोह कानून के तहत किया गिरफ्तार

बंगाल पुलिस ने विश्वभारती के पूर्व छात्र को देशद्रोह कानून के तहत किया गिरफ्तारटीपू को 2019 में पश्चिम मेदिनीपुर जिले से माओवादी-आदी होने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद वह शांतिनिकेतन में था।

By Priti JhaEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 02:06 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 02:06 PM (IST)
बंगाल पुलिस ने विश्वभारती के पूर्व छात्र को देशद्रोह कानून के तहत किया गिरफ्तार
बंगाल पुलिस ने विश्वभारती के पूर्व छात्र को देशद्रोह कानून के तहत किया गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो कोलकाता। बंगाल के झाड़ग्राम की पुलिस ने विश्वभारती के पूर्व छात्र टीपू सुल्तान उर्फ ​​मुस्तफा कमाल को देशद्रोह अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। झाड़ग्राम जिला पुलिस ने बुधवार को उसे शांतिनिकेतन स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। इससे पहले टीपू को भी माओवादी होने के शक में गिरफ्तार किया गया था। विश्वभारती का पूर्व छात्र टीपू शांतिनिकेतन थाने के गुरुपल्ली इलाके में रहता है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार झाड़ग्राम जिला पुलिस ने बुधवार सुबह टीपू को उसी घर से गिरफ्तार किया। पहले उसे शांतिनिकेतन थाने ले जाया गया। वहां से उसे झाड़ग्राम ले जाया गया।

बीरभूम जिला पुलिस सूत्रों के अनुसार, यूएपीए अधिनियम के अलावा, हथियारों के भंडारण और उपयोग (शस्त्र अधिनियम की धारा 25 और 27) और विस्फोटकों के भंडारण और उपयोग से संबंधित धाराओं के तहत भी मामले दर्ज किए गए हैं। झाड़ग्राम पुलिस ने टीपू को 29 जनवरी 2016 के एक मामले में गिरफ्तार किया है। गुरुवार को झाड़ग्राम कोर्ट में उसकी पेशी की गई।

बताते चलें कि टीपू को 2019 में पश्चिम मेदिनीपुर जिले से माओवादी-आदी होने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद वह शांतिनिकेतन में था। इस बीच शांतिनिकेतन थाने ने टीपू के पिता शेख कमालुद्दीन को गिरफ्तारी की सूचना दी है। 

chat bot
आपका साथी