बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सहायक पुलिस निरीक्षक की मौत पर जताया शोक

बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कोलकाता पुलिस के सहायक उप निरीक्षक (एएसआइ) तुषार कांति कोलेई के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। कोलेई का कोविड-19 संक्रमण के चलते निधन हो गया। कोरोना से कोलकाता पुलिस के यह दूसरे एएसआइ की मौत है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 08:00 AM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 01:46 PM (IST)
बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सहायक पुलिस निरीक्षक की मौत पर जताया शोक
बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ कोलेई के निधन पर दुख व्यक्त किया

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कोलकाता पुलिस के सहायक उप निरीक्षक (एएसआइ) तुषार कांति कोलेई के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। कोलेई का गुरुवार सुबह कोविड-19 संक्रमण के चलते निधन हो गया।

कोरोना से कोलकाता पुलिस के यह दूसरे एएसआइ की मौत है। राज्यपाल ने ट्वीट कर कहा, 'कोविड महामारी में हमारे पुलिसकर्मी, चिकित्सक/ पैरामेडिकल के योद्धा और गाजी सरकार के अधिकारी खतरे के बावजूद अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे योद्धाओं को खोना बहुत दुखद है। सरकार और समाज को उनके परिवारों के लिए हरसंभव प्रयास करने की जरूरत है।'

वहीं, कोलकाता पुलिस ने कोलेई के निधन की जानकारी देते हुए कहा, हम बहुत दुख के साथ यह खबर साझा कर रहे हैं कि कोरोना से संक्रमित अस्पताल में भर्ती सहायक उपनिरीक्षक तुषार कांति का निधन हो गया है।

कोलकाता पुलिस आयुक्त अनुज शर्मा ने भी ट्वीट कर कहा, 'हम सहायक उप निरीक्षक तुषार कांति कोलेई के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। वह हरिदेवपुर पुलिस थाने में पदस्थ थे। वह कोरोना की लड़ाई में अग्रिम पंक्ति के योद्धा थे। उनकी बहादुरी को सलाम। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।' 

chat bot
आपका साथी