Bengal Coronavirus : कोरोना के 3206 नए मामले आए और 52 मरे, संक्रमितों का आंकड़ा 4.96 लाख के पार

4.63 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हुए। रिकवरी रेट बढ़कर 93.42 फीसद हुआ। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8628 हो गई है। पिछले 24 घंटे में जो 52 मौतें हुई है उनमें उत्तर 24 परगना में सर्वाधिक 17 कोलकाता में 11 मरीजों की मौत हुई है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 10:17 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 10:34 PM (IST)
Bengal Coronavirus : कोरोना के 3206 नए मामले आए और 52 मरे, संक्रमितों का आंकड़ा 4.96 लाख के पार
Bengal Coronavirus : संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 96 हजार 522 हो गई, जिसमें 24,045 एक्टिव केस है।

 राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल में कोरोना का कहर जारी है। शुक्रवार को राज्य में एक बार फिर 3,000 से ज्यादा नए मामले आए। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 3206 नए मामले आए तथा 52 और लोगों की मौत भी हुई है। गौरतलब है कि एक दिन पहले भी 3246 नए मामले आए थे और 49 मौतें हुई थी। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 96 हजार 522 हो गई, जिसमें 24,045 एक्टिव केस है। 

कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,628 

वहीं, कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,628 हो गई है। दूसरी ओर पिछले 24 घंटे में 3,215 मरीजों के स्वस्थ होने से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 63 हजार 849 हो गई है। इसी के साथ रिकवरी रेट बढ़ कर 93.42 फीसद हो गई है, जो एक दिन पहले 93.38 फीसद थी।

गुरुवार 3246 नए केस आए, 49 लोगों की मौत 

इधर, पिछले 24 घंटे में जो 52 मौतें हुई है उनमें उत्तर 24 परगना में सर्वाधिक 17, कोलकाता में 11 एवं दक्षिण 24 परगना जिले में 7 मरीजों की मौत हुई है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले गुरुवार को 3246 नए मामले आए थे और 49 लोगों की मौत हुई थी। बुधवार को 3271 नए मामले आए थे और 51 मौतें हुई थी। मंगलवार को 3315 नए मामले आए थे एवं 52 मौतें हुई थी। 

राज्य में जांच की संख्या 60.47 लाख के पार

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 44,351 नमूनों की जांच हुई है। इसी के साथ राज्य में अब तक कुल जांच की संख्या 60 लाख 47 हजार 279 हो गई है।

कोरोना मीटर : बंगाल 

कुल केस/ 24 घंटे में : 4,96,522/3206

सक्रिय केस/ 24 घंटे में : 24,045/‌-61

स्वस्थ हुए/ 24 घंटे में :  4,63,849/3215

कुल मृत्यु/ 24 घंटे में : 8,628/52

कुल टेस्ट/ 24 घंटे में : 60,47,279/44,351

chat bot
आपका साथी