जर्मनी में सड़क किनारे ममता ने बजाया अकॉर्डियन

जर्मनी पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का फैंकफर्ट की सड़क पर अकॉर्डियन बजाते हुए वीडियो सामने आया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 03:03 AM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 03:03 AM (IST)
जर्मनी में सड़क किनारे ममता ने बजाया अकॉर्डियन
जर्मनी में सड़क किनारे ममता ने बजाया अकॉर्डियन

जेएनएन, कोलकाता : जर्मनी पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का फैंकफर्ट की सड़क पर अकॉर्डियन बजाते हुए वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ममता बनर्जी बड़े मजे से अकॉर्डियन बजा रही है जबकि कुछ लोग इसका वीडियो बना रहे हैं। ममता बनर्जी ने अकॉर्डियन से 'आमरा कोरबो जोय' और 'हम होंगे कामयाब' की धुन बजाकर सबका मनोरंजन किया। ममता बनर्जी के इस वीडियो को उनके साथ यूरोप के दौरे पर गए रूपंजना विवेकानंद ने शेयर किया है। विवेकानंद ने अपने फेसबुक पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि जब लोगों ने साड़ी में एक भारतीय महिला को अकॉर्डियन बजाते देखा तो सुनने के लिए रूक गए। गौरतलब है कि ममता गत रविवार को जर्मनी और इटली के लिए 12 दिवसीय यात्रा पर रवाना हुई थीं। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य राज्य के लिए अधिक से अधिक निवेश को आकर्षित करना है। मीडिया रिपोर्ट के मु्ताबिक ममता बनर्जी के साथ-साथ राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा, वित्त सचिव एचके द्विवेदी और मुख्य सचिव मलय दे भी गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अपने 12 दिवसीय दौरे के दौरान ममता बनर्जी यूरोप के उद्योगपतियों और व्यापारियों से मुलाकात कर निवेश के संबंध में उनसे चर्चा करेंगी। जाने से पहले ममता ने कहा कि दो यूरोपीय देशों के उद्योगपतियों, व्यवसायियों और सरकार की ओर से उन्हें आमंत्रित किया गया है। ये वहीं उद्योगपति और व्यवसायी हैं, जिन्होंने इस साल बंगाल बिजनेस समिट के दौरान राज्य का भ्रमण भी किया था।

chat bot
आपका साथी