अपने ही पार्टी नेताओं को हटाए जाने की मांग पर हुगली में भाजपाईयों ने दिलीप घोष का किया घेराव

हुगली जिला सांगठनिक भाजपा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के सचिव को तत्काल हटाए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को चुंचुडा इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष का घेराव किया। करीब एक घंटे तक भाजपाईयों ने प्रदेश अध्यक्ष का घेराव करके विरोध जताया

By Vijay KumarEdited By: Publish:Fri, 04 Jun 2021 08:33 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jun 2021 08:33 PM (IST)
अपने ही पार्टी नेताओं को हटाए जाने की मांग पर हुगली में भाजपाईयों ने दिलीप घोष का किया घेराव
घेराव कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को समझाते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष।

राज्य ब्यूरो कोलकता : हुगली जिला सांगठनिक भाजपा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के सचिव को तत्काल हटाए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को चुंचुडा इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष का घेराव किया। करीब एक घंटे तक भाजपाईयों ने प्रदेश अध्यक्ष का घेराव करके विरोध जताया। बाद में घोष के सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से उन्हें यहा से निकाल कर वापस ले जाया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हुगली जिला सांगठनिक भाजपा के अध्यक्ष गौतम चटर्जी एवं प्रदेश भाजपा के सचिव दीपांजन गुहा के कारण ही बीते विधानसभा चुनाव में हुगली सांसदीय क्षेत्र की सभी सात सीटों पर भाजपा की हार हुई है। उनका आरोप है कि वे लोग तृणमूल कांग्रेस से मिले हुए हैं। तृणमूल से इनका साठगांठ होने के चलते ही हुगली सांसदीय सीट पर भाजपा का कब्जा होने के वाबजूद विधानसभा चुनाव में पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा है। शुक्रवार शाम को दिलीप घोष चुंचुड़ा स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। तभी कार्यालय में प्रवेश करने के पहले ही वहां जमा भाजपाईयों ने उन्हें घेर लिया।

पार्टी कार्यकर्ता गौतम चटर्जी व दीपांजन गुहा के साथ घनियाखाली सीट से भाजपा उम्मीदवार रहे तुषार मजूमदार को हटाए जाने की मांग करने लगे। काफी देर बाद जैसे- तैसे करके सांसद दिलीप घोष अपने सुरक्षाकर्मियों की मदद से गाड़ी में बैठकर यहां से रवाना हुए। खबर है कि दिलीप घोष के आने की सूचना पाकर कार्यालय में पहले से ही हुगली की सांसद लाॅकेट चटर्जी, जिला सांगठनिक भाजपा के अध्यक्ष गौतम चटर्जी के साथ विधानसभा चुनाव में जिले की सभी 18 सीटों पर खड़े भाजपा उम्मीदवार उपस्थित थे।

इस विषय पर सांसद लाॅकेट चटर्जी ने कहा कि कुछ लोगों का पार्टी नेताओं के प्रति नाराज़गी हो सकती है, लेकिन इन्हें अपनी शिकायत ढंग से करनी चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग तृणमूल कांग्रेस के इशारे पर यह काम किया है। ऐसे लोगों के खिलाफ पार्टी कार्रवाई करेगी। चुंचुड़ा के पहले घोष ने इस दिन श्रीरामपुर जिला सांगठनिक भाजपा कार्यालय में भी एक बैठक की।

chat bot
आपका साथी