Bengal Assembly Election 2021: बंगाल विस चुनाव के पांचवें चरण के प्रचार का शोर थमा, 45 सीटों के लिए 17 अप्रैल को पड़ेंगे वोट

बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के प्रचार का शोर बुधवार शाम 6.30 बजे थम गया। पांचवें चरण में उत्तर 24 परगना नदिया पूर्व ब‌र्द्धमान जलपाईगुड़ी कलिंपोंग व दाíजलिंग जिलों की 45 सीटों के लिए आगामी शनिवार को वोट पड़ेंगे।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 07:47 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 07:47 PM (IST)
Bengal Assembly Election 2021: बंगाल विस चुनाव के पांचवें चरण के प्रचार का शोर थमा, 45 सीटों के लिए 17 अप्रैल को पड़ेंगे वोट
केंद्रीय बल के कुल 1.07 लाख जवानों की होगी तैनाती

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के प्रचार का शोर बुधवार शाम 6.30 बजे थम गया। पांचवें चरण में उत्तर 24 परगना, नदिया, पूर्व ब‌र्द्धमान, जलपाईगुड़ी, कलिंपोंग व दाíजलिंग जिलों की 45 सीटों के लिए आगामी शनिवार को वोट पड़ेंगे। इस चरण में कुल 319 प्रत्याशी हैं। चुनाव आयोग सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय बल के कुल 1.07 लाख जवानों की तैनाती की जाएगी।

इसके अलावा राज्य पुलिस के 21,000 कर्मी भी मुस्तैद रहेंगे। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 1,071 में से 860 कंपनियां 17 अप्रैल को चुनावी ड्यूटी पर रहेंगी। इनमें से 821 कंपनियां मतदान केंद्रों के अंदर रहेंगी। बाकी 'स्ट्राइक फोर्स' के तौर पर काम करेंगी और सेक्टर ड्यूटी पर रहेंगी। गौरतलब है कि चौथे चरण में कूचबिहार जिले के शीतलकूची में हुई घटना के बाद आयोग बेहद सतर्क हो गया है। शीतलकूची में सैकड़ों की तादाद में उग्र गांववालों ने केंद्रीय बल के जवानों को घेर लिया था और उनकी राइफल छीनने की कोशिश की थी। जवानों को आत्मरक्षा में गोलियां चलानी पड़ी थीं, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी।

पांचवें चरण के 79 प्रत्याशियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनमें से 65 के खिलाफ बेहद गंभीर आपराधिक मामले हैं। इस चरण में कुल 65 करोड़पति प्रत्याशी हैं। नदिया जिले की शांतिपुर सीट से कांग्रेस के रित्जु घोषाल सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 19,47,05,304 रुपये है। दूसरी तरफ दार्जिलिंग सीट से निर्दलीय प्रत्याशी एनजी शेरपा व सिलीगुड़ी सीट से जदयू के भूषण कुमार सोनी की संपत्ति शून्य है।

पांचवें चरण में 125 प्रत्याशियों ने अपनी शैक्षिक योग्यता पांचवीं से बारहवीं के बीच बताई है जबकि 182 प्रत्याशियों ने स्नातक व उससे ज्यादा घोषित की है।

chat bot
आपका साथी