आज से अनिश्चितकाल के लिए बंद हुआ बेलूरमठ, साइंस सिटी समेत ऐतिहासिक स्थलों को पहले ही किया जा चुका है बंद

कोरोना के मामले अचानक बढ़ने के कारण कोलकाता के साइंस सिटी समेत ऐतिहासिक स्थलों को पहले ही बंद कर दिया गया है। बेलूरमठ को भी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान भक्त यूट्यूब चैनल के जरिए बेलूरमठ संध्या आरती कर सकेंगे।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 08:01 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 08:01 AM (IST)
आज से अनिश्चितकाल के लिए बंद हुआ बेलूरमठ, साइंस सिटी समेत ऐतिहासिक स्थलों को पहले ही किया जा चुका है बंद
बेलूरमठ को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।

 कोलकाता, राज्य ब्यूरो। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए बेलूरमठ को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। बेलूरमठ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल से बेलूरमठ अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगा। भक्त यूट्यूब चैनल के जरिए बेलूरमठ संध्या आरती के दर्शन कर सकते हैं।

 दूसरी ओर कोरोना के मामले अचानक बढ़ने के कारण कोलकाता के साइंस सिटी समेत ऐतिहासिक स्थलों को इससे पहले ही बंद कर दिया गया है। साइंस सिटी और विक्टोरिया मेमोरियल को आगामी 15 मई तक के लिए बंद किया गया है। नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम (एनसीएसएम) की ओर से एक बयान में कहा गया कि केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के निर्देशों को मानते हुए ये निर्णय लिया गया है। एनसीएसएम के प्रवक्ता ने कहा, ‘देश में मौजूदा कोविड की स्थितियों को देखते हुए कोलकाता के साइंस सिटी को 15 मई तक के लिए बंद किया गया है।’ 

 यहां उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 16 मार्च से बंद रहने के बाद साइंस सिटी को 10 नवंबर 2020 को खोला गया था। एनसीएसएम के अधीन आने वाला और सबसे पुराने म्यूजियमों में एक बिड़ला इंडस्ट्रियल एंड टेक्नोलॉजिकल म्यूजियम (बीआईटीएम) भी 15 मई तक बंद रहेगा। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) या एएसआई के अधीन रहने वाले शहर के कई दर्शनीय स्थान बंद कर दिये गये हैं। इनमें विक्टोरिया मेमोरियल, इंडियन म्यूजियम, बिड़ला प्लेनेटोरियम, साइंस सिटी जैसे दर्शनीय स्थान शामिल हैं। 

 इधर, विक्टोरिया मेमोरियल के क्यूरेटर जयंत सेनगुप्ता ने बताया कि जबसे विक्टोरिया आम लोगों के लिए पुनः खोला गया था, उस समय से ही सामान्य वर्षों की तुलना में भीड़ कम हो रही थी। 50-60 प्रतिशत लोगों की भीड़ विक्टोरिया में हो रही थी। हालांकि अब 15 मई तक विक्टोरिया बंद रहेगा।

chat bot
आपका साथी