दिल्ली रवाना होने से पहले ममता बनर्जी ने बुलाई मंत्रिमंडल की विशेष बैठक, मंत्रियों संग करेंगी महत्वपूर्ण मंत्रणा

पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की विशेष बैठक बुलाई है। बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद ममता का यह पहला दिल्ली दौरा होगा।किसी विशेष मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। मंत्रियों को बैठक के बारे में सूचित कर दिया गया है।

By Priti JhaEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 09:31 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 09:54 AM (IST)
दिल्ली रवाना होने से पहले ममता बनर्जी ने बुलाई मंत्रिमंडल की विशेष बैठक, मंत्रियों संग करेंगी महत्वपूर्ण मंत्रणा
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की विशेष बैठक बुलाई है।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। राष्ट्रीय राजधानी के दौरे पर रवाना होने से पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की विशेष बैठक बुलाई है। सरकार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल की इस विशेष बैठक को बुलाए जाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है क्योंकि पिछली बैठक गुरुवार को ही हुई थी।

एक अधिकारी ने बताया, "मंत्रिमंडल की विशेष बैठक को बुलाने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है। किसी विशेष मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। मंत्रियों को बैठक के बारे में सूचित कर दिया गया है। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना होंगी।" संपर्क करने पर राज्य मंत्रिमंडल के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि "हमारे जैसे मंत्रियों को भी यह नहीं बताया गया है कि कैबिनेट की ऐसी विशेष बैठक क्यों बुलाई गई।"

उन्होंने कहा, ''हमें इसके बारे में (बैठक) शनिवार देर शाम को ही पता चला है। मुझे लगता है कि कुछ महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है, जिसके बारे में मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल को जानकारी देना चाहती है।' बनर्जी सोमवार शाम नई दिल्ली के लिए रवाना होने वाली हैं और 29 जुलाई तक वहां रहेंगी। उनके 28 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का भी कार्यक्रम है। वह अपनी यात्रा के दौरान कई विपक्षी नेताओं से भी मिल सकती हैं।

हाल में संपन्न बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद ममता का यह पहला दिल्ली दौरा होगा। इससे पहले ममता ने 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी की अगुवाई वाली भाजपा को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए सभी विपक्षी दलों से एकजुट होने का आह्वान किया है। इसके बाद ममता के इस दौरे पर सभी की नजरें हैं। 

chat bot
आपका साथी