कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय आंधी-तूफान के कारण विमान को लगा जोरदार झटका, आठ यात्री जख्मी

Kolkata airport कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार शाम एक विमान को लैंडिंग के समय जोरदार झटका लगा जिससे उसमें सवार आठ यात्री जख्मी हो गए। उनमें से तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 08:58 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 08:58 PM (IST)
कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय आंधी-तूफान के कारण विमान को लगा जोरदार झटका, आठ यात्री जख्मी
आंधी-तूफान के कारण विमान को लैंडिंग करने में हो रही थी परेशानी

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : कोलकाता में सोमवार शाम खराब मौसम के कारण नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग से पहले एक विमान को जोरदार झटका लगा, जिससे उसमें सवार आठ यात्री जख्मी हो गए। उनमें से तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। विमान सफलतापूर्वक लैंडिंग करने में सफल रहा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कोलकाता एयरपोर्ट के निदेशक सी पट्टाभी ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम करीब 4.25 बजे हुई। विस्तारा का विमान (फ्लाइट यूके 775) मुंबई से कोलकाता आ रहा था।

विमान में 123 यात्री सवार थे। कोलकाता से करीब 25 नॉटिकल मील पहले खराब मौसम के कारण विमान को जोरदार झटका लगा, जिससे उसमें सवार आठ यात्री जख्मी हो गए। उनमें से तीन को गंभीर चोटें आई हैं उनके नाम सुदीप राय, सुनीता अग्रवाल और तिमिर बरण दास बताए गए हैं। उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मामूली चोट वाले बाकी पांच लोगों को हवाई अड्डे पर प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।

विस्तारा के प्रवक्ता ने बताया-' हम यात्रियों को हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण अनुभव के लिए दुखी हैं। इस घटना में जो लोग घायल हुए हैं, हम उनके स्वास्थ्य पर कड़ी नजर रख रहे हैं। इस घटना की प्राथमिकता के साथ जांच की जा रही है और आगे की जानकारियां साझा की जाएंगी।'

chat bot
आपका साथी