सेना दिवस पर ममता बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा, देश के बहादुर सैनिकों को किया सलाम

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को सेना के जवानों को सलाम किया जिन्होंने राष्ट्र की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। सुश्री बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा-आज सेना दिवस है। इस अवसर पर मैं सेना के सभी जवानों को सलामी देती हूं

By Vijay KumarEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 07:17 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 07:17 PM (IST)
सेना दिवस पर ममता बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा, देश के बहादुर सैनिकों को किया सलाम
सुश्री बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा-सेना दिवस पर मैं सेना के सभी जवानों को सलामी देती हूं

राज्य ब्यूरो, कोलकाताः मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को सेना के जवानों को सलाम किया जिन्होंने राष्ट्र की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। सुश्री बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा-आज सेना दिवस है। इस अवसर पर मैं सेना के सभी जवानों को सलामी देती हूं जिन्होंने राष्ट्र की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। जय हिन्द। देश में सेना दिवस हर साल 15 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन 1949 में फील्ड मार्शल के एम करियप्पा ने जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाली थी।

फील्ड मार्शल करियप्पा भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ बने थे। यह दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ-साथ सभी मुख्यालयों में परेड और अन्य सैन्य कार्यक्रमों के रूप में मनाया जाता है। आज 73वां भारतीय सेना दिवस मनाया जा रहा है। सेना दिवस उन बहादुर सैनिकों को सलाम करने के लिए का दिन है, जिन्होंने देश और नागरिकों की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया था।

chat bot
आपका साथी