Bengal By elections: अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर फिर निशाना, कहा- 'पूरा देश ममता बनर्जी की ओर देख रहा है’

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। भाजपा सबका मुंह बंद करवा सकती है लेकिन टीएमसी का नहीं। हम गोवा त्रिपुरा गए। अगले कुछ ही महीनों में कई और राज्यों में तृणमूल कांग्रेस कदम रखेगी। डरा-धमाकाकर टीएमसी को नहीं रोका जा सकता है।

By Priti JhaEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 09:32 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 09:32 AM (IST)
Bengal By elections: अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर फिर निशाना, कहा- 'पूरा देश ममता बनर्जी की ओर देख रहा है’
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। नदिया जिले के शांतिपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने एक बार फिर से केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा एक वायरस पार्टी है जिसकी वैक्सीन ममता बनर्जी हैं।उन्होंने कहा कि राज्य में जो चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा इसपर देशभर की नजर है। उन्होंने साथ ही कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद से पूरा देश ममता बनर्जी की ओर उम्मीद की नजर से देख रहा है।अभिषेक ने कहा कि आपके दुख में केवल और केवल तृणमूल कांग्रेस ही साथ देगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के चलते दो सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। लोभ के चलते ही भाजपा के दो नेताओं ने विधायकी पद से इस्तीफा दिया। भाजपा को निशाने पर लेते हुए अभिषेक ने आगे कहा कि चुनाव से पहले बंगाल के नेता भाजपा में शामिल हो रहे थे। आज चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश के नेता बंगाल आकर टीएमसी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। भाजपा सबका मुंह बंद करवा सकती है लेकिन टीएमसी का नहीं। हम गोवा, त्रिपुरा गए। अगले कुछ ही महीनों में कई और राज्यों में तृणमूल कांग्रेस कदम रखेगी। डरा-धमाकाकर टीएमसी को नहीं रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने का दम केवल टीएमसी में है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि एक ओर कांग्रेस, भाजपा से हार रही है वहीं टीएमसी भाजपा को हरा रही है।

अभिषेक ने कहा कि हम जहां जा रहे धारा 144 लागू कर दिया जा रहा। यह सब करके टीएमसी को अटकाया नहीं जा सकता। जिस राज्य में भाजपा है उस राज्य में ममता बनर्जी की तस्वीर लेकर जाएंगे। मां, माटी, मानुष की सरकार सबकी है। शांतिपुर अशांतिपुर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगर आपको भाजपा वायरस का इलाज करना है तो एक ही वैक्सीन है वह ममता बनर्जी।

'कांग्रेस-सीपीएम, भाजपा के हाथों बिक गई हैं'

अभिषेक ने आगे कहा कि कांग्रेस-सीपीएम, भाजपा के हाथों बिक गई हैं। आज भाजपा के खिलाफ कोई खड़ा है तो वह टीएमसी और ममता बनर्जी हैं। अगर किसी समय भाजपा सत्ता में आ जाएगी तो बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि शांतिपुर से टीएमसी 50 हजार से ज्यादा वोटों से जीतेगी। हम बाहरी नेताओं पर विश्वास नहीं करते हैं। हमें केवल ममता बनर्जी पर विश्वास है। 

chat bot
आपका साथी