West Bengal :सुरक्षा नियमों के उल्लंघन में 64 व मास्क नहीं पहनने पर 148 लोग गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा नियमों के उल्लंघन में 64 लोगों एवं बिना मास्क लगाकर घरों से बाहर निकलने के आरोप में 148 लोगों को गिरफ्तार किया।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:59 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 01:15 PM (IST)
West Bengal :सुरक्षा नियमों के उल्लंघन में 64 व मास्क नहीं पहनने पर 148 लोग गिरफ्तार
West Bengal :सुरक्षा नियमों के उल्लंघन में 64 व मास्क नहीं पहनने पर 148 लोग गिरफ्तार

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सुरक्षा नियमों के उल्लंघन व बेवजह घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ कोलकाता पुलिस की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को महानगर के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा नियमों के उल्लंघन में 64 लोगों एवं बिना मास्क लगाकर घरों से बाहर निकलने के आरोप में 148 लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपितों में से कुछ लोगों से जुर्माना वसूल कर उन्हें मास्क देकर घर भेज दिया गया जबकि कुछ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर अदालत में सुनवाई के लिए भेज दिया गया है। वहीं, सार्वजनिक जगहों व सड़कों पर जहां-तहां थूकने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा बिना कागजात लेकर वाहन चलाने के आरोप में एक वाहन को जब्त किया गया।

गौरतलब है कि राज्य में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और मंगलवार को कुल संक्रमितों आंकड़ा 80 हजार को पार कर गया। राज्य में कोविड-19 से अब तक 1750 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी कोलकाता में अब तक सबसे ज्यादा लगभग 24,000 मामले सामने आ चुके हैं एवं 800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

पुरुलिया में फिर मिले 19 कोरोना संक्रमित

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में बुधवार को 19 कोरोना पॉजिटिव की पहचान हुई। नये लोगों के मिलने से जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 277 हो गयी है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, नये संक्रमितों में रघुनाथपुर-1 नंबर ब्लॉक से चार, नितुड़िया ब्लॉक से दो, बांदोबान ब्लॉक से तीन, रघुनाथपुर नगरपालिका से एक पुरुलिया नगरपालिका से चार, काशीपुर ब्लॉक से तीन, पुरुलिया-2 नंबर ब्लॉक से दो लोग शामिल हैं।

सभी को कोविड अस्पताल भेजने के बाद संबंधित इलाके को सैनिटाइज करने के बाद बाहरी लोगों के आवागमन पर अगले आदेश तक रोक लगा दिया गया है। अब तक जिले में 277 लोगों की पहचान करोना पॉजिटिव के रूप में हुई जिनमें सर्वाधिक पुरुलिया नगरपालिका से 52 लोग शामिल हैं। हालांकि जिले में 169 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि, 107 लोगों का इलाज चल रहा है।

chat bot
आपका साथी