तीन और लोगों में मिले 'स्क्रब टाइफस' के लक्षण

जागरण संवाददाता, कोलकाता : उल्टाडागा के बासंती कॉलोनी में तीन और लोगों में 'स्क्रब टाइफस' न

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Nov 2018 09:25 PM (IST) Updated:Sun, 25 Nov 2018 09:25 PM (IST)
तीन और लोगों में मिले 'स्क्रब टाइफस' के लक्षण
तीन और लोगों में मिले 'स्क्रब टाइफस' के लक्षण

जागरण संवाददाता, कोलकाता : उल्टाडागा के बासंती कॉलोनी में तीन और लोगों में 'स्क्रब टाइफस' नामक जानलेवा बीमारी के लक्षण मिले हैं। रविवार को विधाननगर नगर निगम की ओर से इसकी पुष्टि की गई। 'स्क्रब टाइफस' के विस्तार को देखते हुए उसकी रोकथाम के लिए बासंती कॉलोनी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप भी लगाया गया है। साथ ही नागरिकों को सचेत और जागरुक रहने की अपील की गई है। मालूम हो कि 'स्क्रब टाइफस' नामक बीमारी एक तरह से डेंगू और स्वाइन फ्लू की तरह की घातक और जानलेवा बीमारी है। इसकी चपेट में आने से गत छह नवंबर को उल्टाडागा के बासंती कॉलोनी निवासी साबिना बीबी (26) नामक महिला की मौत हो चुकी है।

इसी तरह गत 18 नवंबर को बासंती कॉलोनी में ही रहने वाले सात वर्षीय शुभ मयरा नामक बच्चे की मौत भी स्क्रब टाइफस नामक बीमारी की गिरफ्त में आने से हुई। शनिवार को ही बासंती कॉलोनी में रहने वाले सात-आठ और लोगों को स्क्रब टाइफस होने की आशंका जताई गई थी, जिसकी रविवार को पुष्टि भी हो गई। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि चूहा और चूहे जैसे दिखने वाले अन्य जीवों जैसे छछूंदर व अन्य से दूरी बनानी होगी और इन जीवों को घरों में प्रवेश से रोकना होगा। बताया गया है कि इस बीमारी को फैलाने वाले वायरस विशेषकर चूहों में ही पाए जाते हैं।

chat bot
आपका साथी