पारिवारिक विवाद में संघर्ष, तीन घायल

जागरण संवाददाता, कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग थानांतर्गत टेंगराखाली गांव में पारिवा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 02:59 AM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 02:59 AM (IST)
पारिवारिक विवाद में संघर्ष, तीन घायल
पारिवारिक विवाद में संघर्ष, तीन घायल

जागरण संवाददाता, कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग थानांतर्गत टेंगराखाली गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर सोमवार की रात हुए संघर्ष में एक वृद्धा समेत तीन महिलाएं घायल हो गईं। उनके नाम शेहरजान लश्कर, सुप्रिया लश्कर और मसकूला लश्कर है। जानकारी के मुताबिक टेंगराखाली की रहने वाली शेहरजान का उसके देवर रहीम अली लश्कर से जमीन जायदाद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार की दोपहर तालाब से मछली पकड़ने को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। आरोप है कि रहीम और उसके बेटे सब्बीर ने रात में शेहरजान की बेटी सुप्रिया पर हमला कर दिया। दोनों मिल कर उसकी पिटाई करने लगे। बेटी को मार खाता देख शेहरजान बीच बचाव को आई, तो उस पर भी बांस से वार किया गया, जिससे उसका सिर फट गया। सास को मार खाता देख उसे बचाने आई बहू मसकूला लश्कर की भी पिटाई की गई। इसके बाद हमलावर वहां से चले गया। वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बाबत थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है।

chat bot
आपका साथी