कुलतली में दो महिलाओं के खून से लथपथ शव बरामद, हत्या की आशंका

दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली थानांतर्गत मीरगंज अंचल में पियाली नदी के किनारे से गुरुवार रात व शुक्रवार सुबह दो महिलाओं के खून से लथपथ शव बरामद हुए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 07:00 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 07:00 PM (IST)
कुलतली में दो महिलाओं के खून से लथपथ शव बरामद, हत्या की आशंका
कुलतली में दो महिलाओं के खून से लथपथ शव बरामद, हत्या की आशंका

(नोट :- मृतकाओं के नाम व उनके ठिकाने के साथ पूरी खबर अपडेट की गई है। कृप्या इसी का इस्तेमाल करें।) जागरण संवाददाता, कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली थानांतर्गत मीरगंज अंचल में पियाली नदी के किनारे से गुरुवार रात व शुक्रवार सुबह दो महिलाओं के खून से लथपथ शव बरामद हुए। उनकी पहचान मुसलरी खातुन और अबिदा बेगम के रूप में हुई। 35 वर्षीय मुसलरी और अबिदा कैनिंग थाना क्षेत्र की गुदोखाली की रहने वाली थीं। मुसलरी के पिता का घर मथुरापुर में है। मुसलरी और अबिदा काम के सिलसिले में कैनिंग में ही रहती थीं।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस का मानना है कि गुरुवार रात दोनों किसी परिचित के साथ नदी किनारे पहुंचीं, वहीं हत्यारे ने एक-एक कर दोनों को मौत के घाट उतारा।

घटना के बाद से इलाके में तनाव

मीरगंज इलाके में स्थित एक ईंट-भंट्ठी से कुछ दूरी पर एक महिला का शव बरामद हुआ। उसके सिर को किसी भारी वस्तु से कुचला गया था। शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मृतका की पहचान सुनिश्चित करने में ही जुटी थी कि शुक्रवार सुबह घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर एक और महिला का शव बरामद हुआ। उसकी भी हत्या उसी तरीके से की गई थी। स्थानीय लोगों से सूचना पाकर पुलिस फिर घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाद में पड़ताल की तो दोनों की पहचान हो गई। पुलिस की मानें तो हत्यारा मुसलरी की हत्या करना चाहता था। इसी इरादे से वह उसे पियाली नदी किनारे ले गया था। वहां उसने मुलसरी की हत्या भी कर दी, लेकिन उसे ऐसा करते अबिदा ने देख लिया होगा। अपना अपराध छिपाने के लिए संभवत: हत्यारे ने अबिदा की भी हत्या कर दी। अब पुलिस पता लगाने में जुटी है कि क्यों और किसने घटना को अंजाम दिया है।

chat bot
आपका साथी