महिषादल राजबाड़ी के मेहमान बन सकेंगे पर्यटक

पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत महिषादल के ऐतिहासिक राजबाड़ी में अब पर्यटक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 07:05 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 07:05 PM (IST)
महिषादल राजबाड़ी के मेहमान बन सकेंगे पर्यटक
महिषादल राजबाड़ी के मेहमान बन सकेंगे पर्यटक

संवाद सूत्र, हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत महिषादल के ऐतिहासिक राजबाड़ी में अब पर्यटक भी मेहमान बन सकेंगे। राजभवन ने इसके लिए दरवाजे खोल दिए गए हैं। मेहमानों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था भी की गई है।

बता दें कि महिषादल राजबाड़ी को केंद्र सरकार ने प्राचीन धरोहर घोषित किया है। राज्य सरकार भी इसे पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए कई कदम उठाए गए हैं। भवन की नए सिरे से साज-सजावट की गई है। बड़ी संख्या में सरकारी-गैर सरकारी कार्यक्रम भी इसी प्रांगण में आयोजित किए जाने लगे हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए राजमहल प्रशासन ने दो कमरे पर्यटकों के लिए खोल दिए हैं। बताया जाता है कि विदेशी मेहमान प्राचीन धरोहरों की ओर विशेष रूप से आकृष्ट होते हैं। त्योहारों के दौरान भी काफी पर्यटक राजबाड़ी आते हैं। रहने-ठहरने की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें परेशानी होती थी। लिहाजा दो कमरों के आवंटन से पर्यटकों को सुविधा होने की उम्मीद की जा रही है। राज परिवार के सदस्य हर प्रसाद गर्ग ने कहा कि फिलहाल दो कमरों में मेहमान रुक सकेंगे। उनके भोजन व विश्राम की पूरी सुविधा उपलब्ध रहेगी।

chat bot
आपका साथी