बड़ीबत्ती-जामा मस्जिद सड़क पर बंद होगा यातायात

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के रेल क्षेत्र में कई जगहों

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 07:42 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 06:20 AM (IST)
बड़ीबत्ती-जामा मस्जिद सड़क पर बंद होगा यातायात
बड़ीबत्ती-जामा मस्जिद सड़क पर बंद होगा यातायात

विजय शंकर वर्मा, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के रेल क्षेत्र में कई जगहों पर निर्माण कार्य व सुरक्षा का हवाला देकर यातायात के लिए सड़कों को बंद किया गया है। इससे लोगों को हो रही परेशानी अभी यथावत कायम ही है कि इस क्रम में अब एक और प्रमुख सड़क को यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे के ओवरब्रिज निर्माण कार्य को लेकर बड़ीबत्ती-जामा मस्जिद सड़क को यातायात के लिए गुरुवार से बंद कर दिया जाएगा। बड़ीबत्ती से लेकर सुभाषपल्ली मोड़ तक 300 मीटर के दायरे में सड़क पर यातायात पूरी तरह से बंद कर देने का निर्णय लिया गया है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग का चयन भी किया गया है। खरीदा से होकर बड़ीबत्ती होते हुए जामा मस्जिद की जाने वाले लोगों को अब ओल्ड सेटलमेंट धोबीघाट कॉलोनी सड़क से होकर जाना पड़ेगा। वहीं जामा मस्जिद क्षेत्र से सुभाषपल्ली मोड़ होते हुए बड़ीबत्ती की ओर जाने वाले लोगों को अब राम मंदिर सड़क से होकर जाना पड़ेगा। यातायात के लिए 30 अप्रैल, 2020 तक सड़क को बंद रखा जाएगा। इस दरम्यान यहां पर ओवरब्रिज हेतु नींव की खुदाई का कार्य किया जाएगा। इसके पहले गिरि मैदान स्टेशन के पीछे आर्य कन्या विद्यालय के पास नींव की खुदाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब बड़ीबत्ती-जामा मस्जिद सड़क के बीच नींव की खुदाई का कार्य शुरू किया जाएगा। रेलवे प्रशासन की ओर से गिरि मैदान रेलवे लेवल क्रॉसिग को केंद्र कर यहां ओवरब्रिज का निर्माण कार्य गत वर्ष शुरू किया था। निर्माण कार्य अभी भी तेज गति से जारी है। 2020 तक निर्माण कार्य पूरा कर लेने का निर्णय लिया गया है। निर्माण कार्य के बाद गिरि मैदान व खरीदा क्रासिग पर जाम की समस्या कुछ हद तक दूर होने की उम्मीद जताई जा रही है। खड़गपुर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक व जनसंपर्क अधिकारी आदित्य चौधरी ने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण कार्य को ले सड़क बंद किया जाएगा। यातायात हेतु लोगों को परेशानी न हो। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग भी बना दिया गया है।

chat bot
आपका साथी