हल्दिया बंदरगाह में ट्रेड यूनियनों ने किया प्रदर्शन

पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत हल्दिया बंदरगाह स्थित जवाहर टावर के समक्ष गुरु

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 07:24 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 07:24 PM (IST)
हल्दिया बंदरगाह में ट्रेड यूनियनों ने किया प्रदर्शन
हल्दिया बंदरगाह में ट्रेड यूनियनों ने किया प्रदर्शन

संवाद सूत्र, हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत हल्दिया बंदरगाह स्थित जवाहर टावर के समक्ष गुरुवार को सात ट्रेड यूनियनों के समन्वय समिति की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसके तहत मुख्य रूप से सात सूत्री मांगों पर जोर दिया गया। देवाशीष चक्रवर्ती, विमान मिस्त्री और फनीभूषण चक्रवर्ती के नेतृत्व में यूनियन सदस्यों ने जवाहर टावर के समक्ष जमायत की और विरोध प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बंदरगाह में बड़ी संख्या में पद रिक्त पड़े हैं, लेकिन उन पर बहाली नहीं हो रही है। कर्मचारियों की सुख-सुविधाएं भी बढ़नी चाहिए। उनके आवास आदि की गुणवत्ता में आमूल सुधार होना चाहिए। अन्यथा बड़े स्तर पर आंदोलन होगा। सभा के अंत में महाप्रबंधक को संबोधित स्मार पत्र कार्यालय में जमा कराया गया।

chat bot
आपका साथी