वाहन की टक्कर से टूटा रेल फाटक , रेल सेवा बाधित

दक्षिण पूर्व रेलवे खड़गपुर - टाटानगर संभाग के झाड़ग्राम स्थित कदमका

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 07:18 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 09:49 PM (IST)
वाहन की टक्कर से टूटा रेल फाटक , रेल सेवा बाधित
वाहन की टक्कर से टूटा रेल फाटक , रेल सेवा बाधित

संवाद सूत्र, झाड़ग्राम : दक्षिण पूर्व रेलवे खड़गपुर - टाटानगर संभाग के झाड़ग्राम स्थित कदमकानन फाटक शुक्रवार की रात चारपहिया वाहन की टक्कर से टूट गया। इससे विद्युत आपूर्ति की समस्या उत्पन्न होने के चलते संभाग में ट्रेनों की आवाजाही करीब दो घंटे तक बाधित रही।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब दस बजे किसी ट्रेन के गुजरने के चलते झाड़ग्राम का कदमकानन फाटक बंद हुआ था। फाटक के उठने के दौरान ही हड़बड़ी में चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिसका असर रेल खंड की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर पड़ा। इस वजह से अप लाइन पर ट्रेनों का आवागमन करीब दो घंटे तक बाधित रहा। जिनमें कई दूरगामी ट्रेनें शामिल रही। जिससे यात्रियों को भीषण परेशानियां झेलनी पड़ी। सूचना पर पहुंचे विभागीय कर्मचारियों ने मरम्मत अभियान चला कर गड़बड़ी दूर की। महकमे के अधिकारी इस घटना पर चुप्पी साधे रहे। अलबत्ता इस संबंध में झाड़ग्राम जीआरपी थाने के प्रभारी संदीप चट्टोपाध्याय ने कहा कि फाटक से वैन की टक्कर के चलते कुछ समस्या हुई थी, जिसे जल्द ही दूर कर लिया गया।

chat bot
आपका साथी