संत्रास के खिलाफ भाजपा ने भरी हुंकार

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर में शनिवार को भारतीय जनता पाटी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 07:12 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 06:18 AM (IST)
संत्रास के खिलाफ भाजपा ने भरी हुंकार
संत्रास के खिलाफ भाजपा ने भरी हुंकार

संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने संत्रास के मुद्दे पर जम कर हुंकार भरी और शासन के साथ ही शासक दल टीएमसी को सख्त शब्दों में चेतावनी दी।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार की दोपहर शहर के गांधी मोड़ पर जमायत की। जिसका नेतृत्व वरिष्ठ नेता अरूप दास और शुभजीत राय ने किया। रिग रोड होते हुए रैली ने शहर की परिक्रमा की। इस दौरान कार्यकर्ता शासक दल टीएमसी और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। वहीं भाजपा और केंद्र सरकार के समर्थन में भी जमकर नारेबाजी होती रही। अंत में रैली पथसभा में तब्दील हो गई। अपने संबोधन में नेताओं ने कहा कि राफेल मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले से स्पष्ट हो चुका है कि इस पर राहुल गांधी ने झूठ बोला था। गाहे-बगाहे अनाप-शनाप बोलकर वे जनता को गुमराह करते रहे। इस पर कांग्रेस को शर्म करनी चाहिए, क्योंकि मसला राष्ट्र की सुरक्षा है। उन्होंने यह ख्याल भी नहीं रखा कि उनकी बातों से विदेशों में देश की छवि धूमिल होगी। वहीं राज्य में चल रहे कथित संत्रास का मसला उठाते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा समर्थकों की हत्या का सिलसिला रुक नहीं रहा। शुक्रवार को दांतन में हमारे एक कार्यकर्ता की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया, जिससे मामला आत्महत्या का लगे। टीएमसी की बेशर्मी यह कि उसे आत्महत्या का मामला करार दिया जा रहा है, लेकिन पार्टी इसके खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखेगी। इसके पहले भी कई कार्यकर्ताओं की अकाल मौत हो चुकी है। स्थिति में सुधार न होने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी के साथ सभा समाप्त की गई।

chat bot
आपका साथी