समस्या बनता जा रहा प्लास्टिक व‌र्ज्य

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर में प्लास्टिक व‌र्ज्य एक गंभीर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 07:10 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 07:10 PM (IST)
समस्या बनता जा रहा प्लास्टिक व‌र्ज्य
समस्या बनता जा रहा प्लास्टिक व‌र्ज्य

जागरण संवाददाता, खड़गपुर :

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर में प्लास्टिक व‌र्ज्य एक गंभीर समस्या बनता जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से समस्या की ओर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसकी वजह से कई समस्याएं भी सामने आ रही है। शहर में हर जगह ज्यादातर प्लास्टिक व‌र्ज्य ही बिखरे पड़े हुए हैं। प्लास्टिक व‌र्ज्य की ढेर पर

खाने-पीने की तलाश में मवेशी भी मुंह मारते हैं। इस दौरान मवेशी बेकार खाद्य पदार्थों के साथ ही प्लास्टिक व‌र्ज्य को भी खा लेते हैं। इसके कारण कई मवेशी असमय ही मौत के मुंह में समा जाते हैं। इसके अलावा प्लास्टिक व‌र्ज्य की बहुतायत के कारण निकासी व्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ता है। कई लोग घरों के कूड़ों को प्लास्टिक में ही भरकर लापरवाही पूर्वक नालियों में फेंक देते हैं। इसकी वजह से नालियों के जाम होने की समस्या भी बढ़ रही है। रेलवे प्रशासन की ओर से कुछ वर्ष शहर में अभियान चलाकर प्लास्टिक व‌र्ज्य को सावधानी पूर्वक अलग जगहों पर फेंकने की अपील लोगों से किया गया था, लेकिन इसका कोई सार्थक नतीजा सामने नहीं आया। वहीं नपा प्रशासन की ओर से निर्मल बांग्ला मिशन के तहत प्लास्टिक व‌र्ज्य को अलग फेंकने के लिए मुहिम चलाए जाने की योजना बनाई जा रही है, लेकिन शहर के गली मोहल्लों में कूड़ेदान के अभाव के कारण योजना की सफलता पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। खड़गपुर नगरपालिका के उपाध्यक्ष शेख हनीफ ने कहा कि रेलवे प्रशासन के साथ बातचीत कर प्लास्टिक व‌र्ज्य से मुक्ति हेतु हमलोग कोशिश करेंगे।

chat bot
आपका साथी