आतिशबाजी कारखाने में विस्फोट से एक की मौत

दीपावली के पहले ही पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत विभिन्न जगहों पर अवैध रूप स

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 09:51 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 06:21 AM (IST)
आतिशबाजी कारखाने में विस्फोट से एक की मौत
आतिशबाजी कारखाने में विस्फोट से एक की मौत

संवाद सूत्र, हल्दिया : दीपावली के पहले ही पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत विभिन्न जगहों पर अवैध रूप से आतिशबाजी तैयार किए जाने की घटना प्रकाश में आ रही है। इस क्रम में भगवानपुर थाना अंतर्गत चोड़बार गांव में भी एक ऐसे ही कारखाने के विषय में पता चला। जहां जबर्दस्त विस्फोट के साथ एक व्यक्ति की मौके पर ही झुलस कर मृत्यु हो गई। शव की शिनाख्त हिमांशु पाल (62) के तौर पर किया गया है। हादसे में दो और लोग भी बुरी तरह से झुलस गए। घायलों को चिकित्सा के लिए तमलुक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की है। कारखाने में अचानक जोरदार विस्फोट से पूरा इलाका कांप गया। विस्फोट के साथ ही कारखाने में आग भी लग गई। विस्फोट की आवाज सुनकर आस-पास में रहने वाले भागते हुए कारखाने के सामने आए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही भगवानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रांरभिक जांच-पड़ताल के पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए तमलुक जिला अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस अधीक्षक बी. सोलोमन नेश कुमार ने कहा कि अवैध आतिशबाजी कारखाने में विस्फोट से एक व्यक्ति की मृत्यु व दो लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। दुर्गोत्सव के दौरान पुलिस ने महिषादल में भी भारी मात्रा में अवैध आतिशबाजी बरामद किया था।

chat bot
आपका साथी