पुलिस पर हमले के आरोप में केशियाड़ी से एक गिरफ्तार

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर तहसील के केशियाड़ी में पिछले 24 घंट

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 06:03 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 06:03 PM (IST)
पुलिस पर हमले के आरोप में केशियाड़ी से एक गिरफ्तार
पुलिस पर हमले के आरोप में केशियाड़ी से एक गिरफ्तार

जासं, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर तहसील के केशियाड़ी में पिछले 24 घंटों के दौरान पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की और पुलिस पर हमले की घटना में एक शख्स को गिरफ्तार किया। मामला जुलाई का बताया गया। जानकारी के मुताबिक विहत 25 जुलाई को केशियाड़ी थाना क्षेत्र के बेनाडिहा में पथावरोध और पुलिस पर हमले की घटना हुई थी। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई थी। मामला दो सिविक वॉ¨लटियर्स के निलंबन से जुड़ा बताया गया। आरोप है कि निलंबन से बौखलाए सिविक वॉ¨लटियरों ने बहला-फुसला कर लोगों को पथावरोध और पुलिस पर हमले के लिए उकसाया। इस मामले में वाकये के कई दिन बाद पुलिस ने आरोपी सिविक वॉ¨लटियर्स तारक दंडपत और प्रदीप दास को गिरफ्तार किया था। इसी सिलसिले में शनिवार को पुलिस ने केशियाड़ी थाना क्षेत्र के इंदा गांव से रंजीत नायक नामक शख्स को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक लोगों को पथावरोध करने और पुलिस पर हमले के लिए उकसाने में भी आरोपी का हाथ था। लिहाजा उसे गिरफ्तार किया गया।

chat bot
आपका साथी