मांगों को ले मेंस कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर्गत खड़गपुर में विभिन्न मांगों को लेकर मेंस कांग्रेस के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 09:42 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 09:42 PM (IST)
मांगों को ले मेंस कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
मांगों को ले मेंस कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

जासं, खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर्गत खड़गपुर में विभिन्न मांगों को लेकर मेंस कांग्रेस के रनिग शाखा की ओर से गुरुवार को प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर मेंस कांग्रेस के मंडल कोआíडनेटर लाल बाबू, सहायक संयुक्त महासचिव रंजीत भादूड़ी, रनिग शाखा के नेता एमके तिवारी समेत तमाम रेल कर्मचारी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान बोलते हुए सभी वक्ताओं ने रेलवे में निजीकरण व निगमीकरण की कोशिश के विरोध में रेलवे प्रशासन के साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ भी आवाज बुलंद की, वहीं रनिग कर्मचारियों पर कार्य का ज्यादा दबाव देने तथा अधिकारियों द्वारा र्किमयों के कथित प्रताड़ना के विरोध में भी संगठन के नेताओं ने आवाज उठाई। लाल बाबू ने कहा कि रेलवे में निजीकरण व निगमीकरण को लेकर आज रेल रेल कर्मचारियों में काफी चिता व्याप्त है। एनपीएस के कारण काफी तादाद में रेल कर्मचारी पेंशन से भी वंचित हो जाएंगे। नए र्किमयों की नियुक्ति नहीं कर रेलवे में कार्यरत रनिग कर्मचारियों पर काम का ज्यादा दबाव डाला जा रहा है। आठ घंटे के स्थान पर र्किमयों से 10-11 घंटे ड्यूटी कराई जा रही है। तमाम मुद्दों को लेकर मेंस कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन किया गया। आगे भी हमलोग केंद्र सरकार की रेल कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में आवाज उठाते रहेंगे।

chat bot
आपका साथी