नहर में उतराता मिला वृद्ध का शव

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत घाटाल के दासपुर में वृद्ध का शव नहर में उतरा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 09:45 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:18 AM (IST)
नहर में उतराता मिला वृद्ध का शव
नहर में उतराता मिला वृद्ध का शव

जासं, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत घाटाल के दासपुर में वृद्ध का शव नहर में उतराता मिला। मौत डूब कर होने का अनुमान लगाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। दासपुर के चंद्रेश्वर नहर में मंगलवार की दोपहर वृद्ध का शव उतराता देख लोग सकते में आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय थाने में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया। मृतक की शिनाख्त स्थानीय थाना क्षेत्र के भुइसाड़ा निवासी रतन विश्वास (70) के रूप में की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि वृद्ध को अक्सर नहर के किनारे बैठ कर मवेशियों के लिए चारा काटते देखा जाता था। वाकये से पहले भी उन्हें इसी हालत में देखा गया था। कुछ देर बाद किसी वजह से नहर में डूब जाने से मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी