उच्च पथ के किनारे महिला का शव बरामद

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत दासपुर - घाटाल उच्च पथ पर अज्ञात महिला का शव सड

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 05:57 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 05:57 PM (IST)
उच्च पथ के किनारे महिला का शव बरामद
उच्च पथ के किनारे महिला का शव बरामद

जासं, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत दासपुर - घाटाल उच्च पथ पर अज्ञात महिला का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण कराया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम घाटाल - पांशकुड़ा मार्ग पर दासपुर के नजदीक बेलेबेड़ा में लोगों ने महिला का शव उच्च पथ के किनारे पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना के आलोक में स्थानीय थाने में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया। पुलिस को शक है कि रास्ता पार करते समय किसी वाहन की ठोकर से महिला की जान चली गई। अधिकारियों ने कहा कि शव की शिनाख्त और पूरी जांच से मामले का खुलासा हो सकेगा। महिला की पहचान के लिए पुलिस ने आस - पास के थानों से संपर्क साधा है।

chat bot
आपका साथी