खड़गपुर तो अलबेला, बस जाम का झमेला..

तारकेश कुमार ओझा खड़गपुर शहर के तौर पर पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर यूं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 09:49 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:18 AM (IST)
खड़गपुर तो अलबेला, बस जाम का झमेला..
खड़गपुर तो अलबेला, बस जाम का झमेला..

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर : शहर के तौर पर पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर यूं तो मिश्रित आबादी, सुगम यातायात, रेलवे और आइआइटी जैसे उच्च स्तरीय संस्थानों की वजह से अलबेला माना जाता है, लेकिन जाम का झाम यहां नई मुसीबत बन कर उभर रहा है। मतदाता इस नई समस्या से बुरी तरह से परेशान हैं।

नगरपालिका के 27 व रेल के आठ वार्डों को मिला कर बना खड़गपुर शहर यूं तो पश्चिम बंगाल का चौथा सबसे बड़ा शहर है, लेकिन भौगोलिक क्षेत्रफल के लिहाज से देखें तो यह पश्चिम मेदिनीपुर जिले का सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र माना जाता है। नदी से दूर होने से सूखा या बाढ़ कभी इस शहर में चिता या बहस का मुद्दा नहीं रहा। हां, शहर को शरीर मानें तो रेलवे इसकी आत्मा है। जहां पिछले दो दशकों से भर्ती लभगग बंद है। जिससे बेरोजगारी की समस्या शहर में विकराल रूप में मौजूद है। शहर की दूसरी बड़ी समस्या पिछले साल से यहां नारकीय जाम की बन कर उभरी है। रेल क्षेत्र के साउथ साइड में दो अवरोध और टाउन थाने के सामने स्थित पुल के कई महीने से बंद रहने से समस्या दिनोंदिन गंभीर होती जा रही है। इसके चलते अरोरा और खरीदा रेल फाटक में घंटों जाम की स्थिति रहती है। कहने को तो फ्लाईओवर निर्माणाधीन है, लेकिन आइआइटी फ्लाईओवर के अनुभवों को देखते हुए इसके पूरा होने में लंबा समय लगना तय माना जा रहा है। इस समस्या के चलते शहर के एक स्थान से दूसरे स्थान को जाने में राहगीर मारे तनाव के हलकान हो रहे हैं। पर्व त्योहार और सभा-रैलियों के दौरान समस्या और भी विकराल रूप धारण कर रही है। जाम में फंस कर लोग तनाव और हाइपरटेंशन के शिकार हो रहे हैं। रोज-रोज की बहस और लड़ाई-झगड़े अपनी जगह है। लोग जल्द से जल्द इस समस्या से मुक्ति चाहते हैं।

=============

क्या कहते हैं लोग

फोटो 02 :- टाउन थाने के सामने बने पुल के कई महीने से बंद रहने से जाम की समस्या विकराल हुई है, अन्यथा लोग पहले उस पुल से गंतव्य को निकल जाते थे। समस्या का त्वरित निस्तारण होना चाहिए। रवींद्र राय, अरोरा मार्केट, खड़गपुर

फोटो 03 :- समस्या दिनोंदिन गंभीर होती जा रही है। मालगाड़ी के गुजरने पर जाम लंबा खींच जाता है। यह समस्या समूचे शहर के यातायात को प्रभावित कर रहा है। जनप्रतिनिधियों को समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए। सूरज कुमार ठाकुर, गिरि मैदान, खड़गपुर

फोटो 04 :- खरीदा और अरोरा मार्केट में लगने वाला जाम दिनोंदिन गंभीर हो रहा है। इसके चलते राहगीरों में आए दिन लड़ाई-झगड़े की नौबत उत्पन्न हो रही है। श्याम सुंदर दास, बड़ी बत्ती, खड़गपुर

फोटो 05 :- शहर के बिल्कुल मध्य स्थित खरीदा में लगने वाला लंबा जाम शहर की प्रमुख समस्या बन चुकी है। समस्या का जितनी जल्दी निस्तारण हो सके, अच्छा होगा। मनोज जैन, खरीदा, खड़गपुर

==================

क्या कहते हैं अधिकारी :-

फ्लाईओवर का निर्माण जोरशोर से जारी है। निर्माण पूरा होते ही समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। आदित्य चौधरी, वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्यिक प्रबंधक, खड़गपुर रेल मंडल

chat bot
आपका साथी