विद्यासागर के गांव पहुंची बाइक रैली

पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत कोलाघाट से निकली बाइक रैली रविवार की शाम पश्ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 10:17 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 10:17 PM (IST)
विद्यासागर के गांव पहुंची बाइक रैली
विद्यासागर के गांव पहुंची बाइक रैली

जासं, खड़गपुर : पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत कोलाघाट से निकली बाइक रैली रविवार की शाम पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत घाटाल स्थित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के गांव वीरसिंह पहुंच गई। रैली में सौ से अधिक बाइकें शामिल रही।

रैली का आयोजन स्थानीय संस्था कोलाघाट उत्सव कमेटी ने किया था। कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि इस साल का उत्सव जल्द शुरू होगा। इसके पहले हमने निश्चय किया कि क्यों ने उत्सव से पहले महापुरुष ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जन्मस्थली तक बाइक रैली निकाली जाए, जिससे नई पीढ़ी को उनके जीवन संघर्ष से परिचित होने का मौका मिले। हमारा प्रयास सफल रहा। एक ऐसे महापुरुष जिन्होंने धारा के विपरीत जाकर समाज में शिक्षा और विधवा विवाह समेत तमाम समाज सुधार आंदोलन शुरू किया, जीवन वृतांत को नजदीक से देख कर नौजवान गदगद हुए। निश्चय ही यह यात्रा उन्हें अपने काल में कुछ अलग करने को प्रेरित करेगी।

chat bot
आपका साथी