तालाब में डूबने से दो किशोर की मौत

संवाद सूत्र मालबाजार तालाब में डूबने से दो किशोर की मौत हो गई। यह घटना मेटली ब्लॉक के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:39 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:09 AM (IST)
तालाब में डूबने से दो किशोर की मौत
तालाब में डूबने से दो किशोर की मौत

संवाद सूत्र, मालबाजार: तालाब में डूबने से दो किशोर की मौत हो गई। यह घटना मेटली ब्लॉक के उत्तर धूपझोड़ा इलाके की है। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में मातम छा गया। दोनों मृतक की उम्र 11 व 12 साल है। ये किशोर उत्तर धूपझोड़ा के गोविन पाड़ा के निवासी थे। जानकारी के अनुसार इस दिन मृतक दोनों किशोर समेत कई दूसरे किशोर उत्तर धूपझोड़ा के स्वदेश पाड़ा इलाके में स्थित एक तालाब में नहाने गए थे। इस दौरान अचानक दोनों डूब गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों से चालसा के मंगलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर मेटली थाना के ओसी मुरारी मोहन साहा समेत दूसरे पुलिस कर्मी अस्पताल पहुंचे। ग्राम पंचायत के सदस्य बापन राय ने कहा कि नहाने के दौरान डूबने से दोनों किशोर की मौत हुई है। दोनों का शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी