चामुर्ची सार्क रोड की बदहाल स्थिति से लोग परेशान

संवाद सूत्र, चामुर्ची: चामुर्ची से होते हुए सामसे भूटान तक जाने वाली सार्क रोड की स्थिति काफी जज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jun 2018 06:09 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jun 2018 06:09 PM (IST)
चामुर्ची सार्क रोड की बदहाल स्थिति से लोग परेशान
चामुर्ची सार्क रोड की बदहाल स्थिति से लोग परेशान

संवाद सूत्र, चामुर्ची: चामुर्ची से होते हुए सामसे भूटान तक जाने वाली सार्क रोड की स्थिति काफी जर्जर व बदहाल है। भारत भूटान को जोड़ने वाली इस सार्क रोड की बदहाली से लोगों को आवाजाही व दिनचर्या में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझने को विवश हैं। सड़क के बीचो-बीच बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जहां बारिश के बाद हमेशा ही पानी भर जाता है। इस कारण वाहन चालकों को भी आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। बाइक व छोटे वाहनों चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। इससे हमेशा ही सड़क दुर्घटनाएं होने की आशंका रहती है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क किनारे पैदल चलने में भी उन्हें काफी दिक्कतें हो रही है। दोनों किनारे सड़क काफी संकीर्ण है। यहां हमेशा ही अवैध तरीके से गाड़ी पार्किंग किया जाता है। चामुर्ची के स्टूडेंट्स डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन के सदस्य दीपक अग्रवाल ने बताया कि इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों बड़े बड़े वाहन गुजरते हैं। कई बार जाम कह स्थिति भी हो जाती है। इससे परेशानी होती है। सड़क जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हो गए हैं ,जिसमें पानी भरा रहता है। उक्त समस्याओं को लेकर कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

chat bot
आपका साथी