जलपाईगुड़ी में सांप को जेसीबी से कुचलकर मारने के विरोध में लोगों जाम की सड़क

जलपाईगुड़ी में सांप को जेसीबी से कुचल कर मार डालने के विरोध में स्थानीय लोगों ने हंगामा करते हुए सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

By Rajesh PatelEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 11:47 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 11:47 PM (IST)
जलपाईगुड़ी में सांप को जेसीबी से कुचलकर मारने के विरोध में लोगों जाम की सड़क
जलपाईगुड़ी में सांप को जेसीबी से कुचलकर मारने के विरोध में लोगों जाम की सड़क

जलपाईगुड़ी [जागरण संवाददाता]। जलपाईगुड़ी में स्थानीय लोगों द्वारा बाधा देने के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने का काम कर रहे कर्मियों ने एक सांप को पीट-पीट कर मार दिया गया। फिर उसे नदी किनारे फेंक दिया। इसके विरोध में मंगलवार की रात में लोगों ने घंटों सड़क जाम कर रोष प्रकट किया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जेसीबी से सांप को कुचल दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर काम करने के दौरान कर्मचारियों ने सांप को देखा। इस कारण कुछ देर तक काम भी बंद रखना पड़ा। सांप के जाने के बाद भी कर्मचारी काम करने नहीं गए। फिर कुछ देर बाद सांप को जेसीबी से कुचल दिया। इसमें सांप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नदी किनारे फेंक दिया गया। बाद में सांप की मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क का काम बंद अपना विरोध प्रकट किया। इसकी सूचना पाकर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य से जुड़े इंजीनियर देवदत्त राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से बात कर मामले को शांत किया। लोगों के विरोध के कारण करीब तीन घंटे बाद फिर से सड़क का काम शुरू हो पाया।  

chat bot
आपका साथी