प्राथमिक शिक्षक संजय राज राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

संवाद सूत्र नागराकाटा सामाजिक कार्यो के लिए फिर एक बार प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को राष्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 06:52 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 06:20 AM (IST)
प्राथमिक शिक्षक संजय राज राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
प्राथमिक शिक्षक संजय राज राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

संवाद सूत्र, नागराकाटा: सामाजिक कार्यो के लिए फिर एक बार प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। गत 10 नवंबर को मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय हैरेसमेंट फाउंडेशन व सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सामसिंग यंगटंग टीजी प्राथमिक स्कूल के शिक्षक संजय राज को विश्व राष्ट्रीय ग्लोबल एचिवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। संजय शिक्षक के अलावा कई सामाजिक कार्यो से जुड़े रहते हैं। उन्होंने वर्ष 2010 में सामसिंग के कुछ लोगों को लेकर जनकल्याण संघ का गठन किया था। इस संस्था के माध्यम से ही संजय चाय बागान इलाके के गरीब व असहाय लोगों के लिए काम करने लगे। संजय राज ने कहा कि पुरस्कार उन्हें काम करने के लिए प्रेरित करेगा। मेटली हाट ग्राम पंचायत प्रधान शांति मानिक मुंडा ने कहा कि संजय ने पूरे डुवार्स का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि वर्ष 2018 में सामाजिक कार्यो के लिए उन्हें डॉ अंबेडकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

chat bot
आपका साथी