तृणमूल के दो श्रमिक संगठनों ने एक साथ चलने का दिया संदेश

संवाद सूत्र, मालबाजार: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फिलहाल उत्तर बंगाल दौरे पर हैं। इसी दौरान अपने नेतृत्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 07:24 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 07:29 PM (IST)
तृणमूल के दो श्रमिक संगठनों ने एक साथ चलने का दिया संदेश
तृणमूल के दो श्रमिक संगठनों ने एक साथ चलने का दिया संदेश

संवाद सूत्र, मालबाजार: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फिलहाल उत्तर बंगाल दौरे पर हैं। इसी दौरान अपने नेतृत्व तक बात पहुंचाने के लिए तृणमूल कांग्रेस समर्थित दो श्रमिक संगठनों ने अभिन्न नीतियों पर एक साथ चलने का आश्वासन दिया है। सोमवार को मालबाजार के उदिची कम्युनिटी हॉल में तृणमूल कांग्रेस मजदूर यूनियन और तराई डुवार्स प्लानटेशन वर्कर्स यूनियन ने संयुक्त सभा की।

श्रमिक हित के लिए तृणमूल कांग्रेस समर्थित दोनों संगठन अपने-अपने तरीके से लगातार काम करते आ रहे हैं। वहीं पार्टी नेतृत्व काफी समय से श्रमिक संगठनों को एक बैनर में आने के लिए कह रहे हैं। इस कारण ही दोनों संगठनों ने संयुक्त सभा कर पार्टी नेतृत्व को एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया है। सभा की समाप्ति के बाद चाय बागान तृणमूल कांग्रेस मजदूर यूनियन के केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष प्रभात मुखर्जी ने कहा कि राज्य नेतृत्व काफी समय से उनलोगों को एक साथ आने का परामर्श दे रहे हैं। इसे लेकर ही चर्चा चल रही थी। उनका संगठन उत्तर बंगाल के छह जिलों में सक्रिय है। अब एक साथ मिलकर काम करने की प्रक्रिया पर काम कर रहे हैं। वहीं तराई डुवार्स प्लानटेशन वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष नकुल सोनार ने कहा कि जल्द ही दोनों संगठनों को मिलाकर एक नए नाम की घोषणा की जाएगी। इसे लेकर चर्चा हो रही है। इस दिन की सभा में तराई-डुवार्स प्लानटेशन वर्कर्स यूनियन के सह सचिव पुलिन गोलदार, बादल दासगुप्ता, चाय बागान तृणमूल कांग्रेस मजदूर यूनियन के मान्नालाल जैन, जोसेफ मुंडा समेत अन्य मौजूद थे। साथ ही उत्तर बंगाल के छह जिले के प्रतिनिधि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी