फुटबाल मैदान में जमे गंदगी को ईसाई समाज ने की सफाई

संवादसूत्र मालबाजार मालबाजार महकमा के विभिन्न फुटबाल मैदानों में दुर्गापूजा के दौरान गंदगी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 07:49 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 06:34 AM (IST)
फुटबाल मैदान में जमे गंदगी को ईसाई समाज ने की सफाई
फुटबाल मैदान में जमे गंदगी को ईसाई समाज ने की सफाई

संवादसूत्र, मालबाजार : मालबाजार महकमा के विभिन्न फुटबाल मैदानों में दुर्गापूजा के दौरान गंदगी जमा हो गया। विशेषकर चाय बागान के मैदानों में मेले का आयोजन किया गया था। जहां पर डुवार्स के विभिन्न प्रांतों से लोग यहां पर पूजा देखने के लिए आए थे। इसी प्रकार की तस्वीर मालबाजार महकमा के उदलाबाड़ी चाय बागान के फुटबाल मैदान में देखी गई। जहां पर पूरे मैदान में गंदगी फैला हुआ था। अंत में बुधवार को ईसाई समाज स्वच्छ अभियान के तहत सफाई अभियान में उतरे। उदलाबाड़ी चाय बागान में ईसाई समाज के करीब 100 सदस्यों ने झाड़ू लेकर सफाई अभियान में शामिल हुए। महिला व पुरूषों ने मिलकर इस सफाई अभियान में शामिल हुए। चर्च के फादर मिलन मुंडा ने कहा कि केवल उदलाबाड़ी चाय बागान का मैदान नहीं, बल्कि डामडिम सहित विभिन्न मैदानों में हमलोग इस प्रकार का सफाई अभियान चलाएंगे। कारण आसपास सफाई रहने से लोग अस्वस्थ कम पड़ते है।

chat bot
आपका साथी