ग्राम पंचायत चामुर्ची अंचल करम पूजा कमेटी को देगी अनुदान

संवाद सूत्र, चामुर्ची: अंचल तृणमूल काग्रेस पार्टी की एक सभा मंगलवार तृणमूल काग्रेस के पार्टी क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 06:46 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 06:46 PM (IST)
ग्राम पंचायत चामुर्ची अंचल करम पूजा कमेटी को देगी अनुदान
ग्राम पंचायत चामुर्ची अंचल करम पूजा कमेटी को देगी अनुदान

संवाद सूत्र, चामुर्ची: अंचल तृणमूल काग्रेस पार्टी की एक सभा मंगलवार तृणमूल काग्रेस के पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। सभा में चामुर्ची अंचल तृणमूल काग्रेस के अध्यक्ष व जिला परिषद के सदस्य मनोज तामाग ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा कोलकाता सहित राज्य भर के करीब 28000 दुर्गा पूजा कमेटी को 10000 रुपये देने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा राज्य का सबसे बड़ा त्योहार है। इसी आधार पर आज की बैठक में आदिवासियों के महान पर्व करम पूजा उत्सव में चामुर्ची ग्राम पंचायत की ओर से 25 करम पूजा कमेटी को 1000 रुपये करके अनुदान दिए जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही विसर्जन कार्यक्रम के लिए हर संभव मदद देने का भी एलान किया गया है। राज्य में विभिन्न जाति व संप्रदाय के लोग एक साथ मिलकर त्योहार मनाते हैं। आगामी 20 सितंबर को करम पूजा है। विसर्जन का कार्यक्रम 21 सितंबर को होगा। इस बार चामुर्ची अंचल करम घाट कमेटी द्वारा चामुर्ची स्थित खानावर्ती नदी के घाट में ही करम पूजा विसर्जन करने का निर्णय लिया गया है। आज की सभा में चामुर्ची ग्राम पंचायत के प्रधान चंदना राय ,उप प्रधान धानो मुर्मू समेत अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी