भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी

संवाद सूत्र मालबाजार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की गिरफ्तारी की मांग को लेकर माकपा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 08:28 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 06:18 AM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी

संवाद सूत्र, मालबाजार: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की गिरफ्तारी की मांग को लेकर माकपा के युवा संगठन डिवाईएफआई की ओर से मेटली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। संगठन के मेटली लोकल कमेटी के अध्यक्ष समीरण दे ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष सीएए व एनआरसी का विरोध करने वालों को खुलेआम गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे लोगों में भय का माहौल बन रहा है। इसलिये थाने में प्राथमिक दर्ज कराकर उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई है।

chat bot
आपका साथी