हाथी ने धान की फसल को किया बर्बाद

संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: पूरे मदारीहाट इलाके में लगातार हाथियों का उत्पात बढ़ते जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Oct 2018 06:30 PM (IST) Updated:Thu, 25 Oct 2018 06:30 PM (IST)
हाथी ने धान की फसल को किया बर्बाद
हाथी ने धान की फसल को किया बर्बाद

संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: पूरे मदारीहाट इलाके में लगातार हाथियों का उत्पात बढ़ते जा रहा है। कई लोग घायल हो रहे हैं तो कई फसलों व घरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। फलस्वरूप लोगों में रोष बढ़ते जा रहा है। इस कारण मेघनाथ साहा नगर के लोगों ने गुरुवार सुबह छह बजे से बारह बजे तक वनकर्मियों का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात को करीब हाथियों ने उत्पात मचाकर मेघनाथ साहा नगर के संजीव दास का करीब एक बीघा जमीन बर्बाद कर दिया। इस दौरान काफी मात्रा में धान की फसल नष्ट हुई है।

स्थानीय गोपाल शर्मा, कमिनी दास ने कहा कि लगातार हो रहे हाथियों के हमले से लोगों दिशाहीन हो गए हैं। फलस्वरूप लोग रात को चैन की नींद नहीं सो पाते हैं। अभी धान पकने का समय था, लेकिन इस समय ही धान को नष्ट कर दिया गया। इतना सबकुछ होने के बाद भी हाथियों को रोकने के लिए वन विभाग की ओर से कोई आवश्यक कदम नहीं उठाया जाता है। उनलोगों की मांग है कि रात को वनकर्मियों द्वारा गश्त लगाया जाना चाहिए।

वन अधिकारी विमल देवनाथ ने कहा कि वनकर्मी रात भर हाथियों पर निगरानी रखते हैं। इलाका काफी बड़ा होने के बाद भी वनकर्मियों द्वारा कोई काम में कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा है। कई ऐसे क्षेत्र भी हैं जहां लोगों ने कब्जा कर घर बना लिया है। आम लोगों को भी वन कर्मियों के प्रति सहानूभूति दिखाने की जरूरत है। अगर परिवार द्वारा क्षति का पूरा ब्यौरा दिया जाता है तो वन विभाग की ओर से परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी