हाथी के हमले से महिला घायल

संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: गाय के लिए घास लाने गई महिला हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल हा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Oct 2018 06:16 PM (IST) Updated:Thu, 25 Oct 2018 06:16 PM (IST)
हाथी के हमले से महिला घायल
हाथी के हमले से महिला घायल

संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: गाय के लिए घास लाने गई महिला हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना गुरुवार सुबह को मुजनाई चाय बागान के 10 नंबर न्यू लाइन इलाके की है। घायल महिला का नाम माइलि तामांग बताया गया। उसके सिर व छाती पर काफी चोट आई है। गंभीर हालत में उसे वीरपाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल महिला के पति व बागान के कर्मचारी पासांग तामांग ने बताया कि प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी माइलि गाय के लिए घास काटने गई हुई थी। इस दौरान अचानक एक हाथी सामने आकर उसपर हमला कर दिया। बाद में श्रमिकों के चिल्लाने से हाथी वापस जंगल की ओर भाग गया।

मुजनाई चाय बागान के युवक विजन उराव ने कहा कि उनलोगों के बागान में प्रतिदिन ही हाथियों का हमला हो रहा है। केवल रात को ही नहीं बल्कि दिन के समय में हाथी निकलते हैं। वन विभाग के एडब्ल्यूएलडब्ल्यू विमल देवनाथ ने कहा कि हाथी के हमले में घायल महिला का पूरा इलाज वन विभाग द्वारा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी