पेड़ काटने के दौरान युवक घायल

संवाद सूत्र, बानरहाट: पेड़ काटने के दौरान एक युवक घायल हो गया। यह घटना बिन्नागुड़ी में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 09:44 PM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 09:44 PM (IST)
पेड़ काटने के दौरान युवक घायल
पेड़ काटने के दौरान युवक घायल

संवाद सूत्र, बानरहाट: पेड़ काटने के दौरान एक युवक घायल हो गया। यह घटना बिन्नागुड़ी में हुई है। घायल युवक का नाम मोहम्मद बादशाह बताया गया। वह मदारीहाट का रहने वाला है। फिलहाल उसे वीरपाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 31 नंबर राजमार्ग चौड़ा करने के लिए सड़क के किनारे लगे पेड़ों को काटा जा रहा है। इस क्रम में पेड़ काटने के दौरान युवक नीचे गिर गया। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उसे वीरपाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय व्यवसायियों का आरोप है कि बिना व्यवस्था के पेड़ काटने के चलते ही युवक घायल हुआ है। उसके इलाज का सारा खर्च राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग देगा।

chat bot
आपका साथी