बंदर का उत्पात बढ़ने से लोगों में दहशत

संवाद सूत्र, मालबाजार: बंदर का बढ़ता उत्पात लोगों के लिए समस्या बनती जा रही है। यह घटना मेटल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 05:57 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 05:57 PM (IST)
बंदर का उत्पात बढ़ने से लोगों में दहशत
बंदर का उत्पात बढ़ने से लोगों में दहशत

संवाद सूत्र, मालबाजार: बंदर का बढ़ता उत्पात लोगों के लिए समस्या बनती जा रही है। यह घटना मेटली ब्लॉक के चालसा डिउसी पाड़ा व आसपास के इलाकों की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रतिदिन सुबह होते ही बंदरों का एक झुंड घरों में घुसकर उत्पात मचाता है। पेड़ पर चढ़कर पपीता, अमरूद तोड़कर खाने लगता है। फिलहाल अब तक किसी को घायल नहीं किया है। इलाके में ही रहने वाले परिवेश प्रेमी मानवेंद्र दे सरकार ने कहा कि करीब एक महीने से बंदरों का उत्पात बढ़ गया है। फिलहाल विभिन्न प्रकार के पेड़ से फल बंदर ही खा ले रहे हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो लोगों की समस्या और बढ़ जाएगी। काटने पर बीमारी हो सकती है। लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इस बारे में वन विभाग से भी शिकायत की गई है। जल्द से जल्द बंदरों को जंगल वापस भेजने की मांग की जा रही है। वन विभाग की तरफ से आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया है।

chat bot
आपका साथी