चेन झपटने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी : एशियाड की गोल्डेन गर्ल स्वप्ना बर्मन की मां के गले से चेन झपटने

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 09:04 PM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 09:04 PM (IST)
चेन झपटने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
चेन झपटने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी : एशियाड की गोल्डेन गर्ल स्वप्ना बर्मन की मां के गले से चेन झपटने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम जितुआ सिंह बताया गया। वह राजगंज के फाटापुकुर बाझीपाड़ा का रहने वाला है। पुलिस और एक अपराधी की तलाश में जुटी है। जिला पुलिस अधीक्षक अमिताभ माइित ने कहा कि मामले की छानबीन के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया था। इस दौरान जितुआ सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि गत शनिवार को वह उत्तरप्रदेश के वाराणसी के रहने वाले सहयोगी पींटू सिंह के साथ छिनतई करने निकला था। शहर में किसी के न मिलने पर लौटते समय डेंगुआझार बाजार के पास स्वप्ना की मां का चेन झपट ले गए। पींटू ने उसे 20 हजार रुपये दिया और चेन लेकर चला गया। मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। उसके उत्तर प्रदेश भागने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल स्वप्ना के घर के बाहर पुलिस कर्मी तैनात हैं।

ज्ञातव्य है कि शनिवार रात को डेंगुआझार बाजार इलाके में पीछे से आए बाइक सवार दो अपराधियों ने गले से चेन झपट लिए और सिलीगुड़ी की ओर फरार हो गए। वे लोग मुंह पर काला कपड़ा बांध रखे थे। घटना से सदमे में आई बासना बर्मन बीमार हो गई थी। घटना के बाद स्वप्ना ने वीडियो कॉल कर मां को सांत्वना दी।

chat bot
आपका साथी