अखिल विश्व गायत्री परिवार की नई कार्यकारिणी गठित

- युवा और महिलाओं के लिए भी कमेटी गठित भविष्य के कार्यो को सफल करने का लक्ष्य संव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 05:30 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 05:30 PM (IST)
अखिल विश्व गायत्री परिवार की नई कार्यकारिणी गठित
अखिल विश्व गायत्री परिवार की नई कार्यकारिणी गठित

- युवा और महिलाओं के लिए भी कमेटी गठित, भविष्य के कार्यो को सफल करने का लक्ष्य

संवाद सूत्र, जयगांव: कुछ ही दिनों पहले अखिल विश्व गायत्री परिवार शातिकुंज हरिद्वार से एक पत्र जारी कर जयगाव निवासी राकेश कुमार पाडेय को गायत्री शक्तिपीठ अलीपुरद्वार जिला का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। आज उन्हीं की अध्यक्षता में जयगाव के गायत्री शक्तिपीठ में एक बैठक का आयोजन कर कार्यकारणी , युवा और महिला कमेटी का गठन किया गया, जो आगामी दिनों में विभिन्न प्रकार के कार्यो में गायत्री परिवार ट्रस्ट का सहयोग करेगी।

अलीपुरद्वार जिला कोऑर्डिनेटर राकेश कुमार पाडेय ने कहा कि आज की बैठक गठित कार्यकारिणी कमेटी में 13 सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई है। इसका कार्यकाल दो वर्षो का होगा। साथ ही आज इस जगह महिला मंडल का भी गठन किया गया जिसकी संचालिका अनुराधा जायसवाल को बनाया गया है एवं सह संचालिका सीता देवी राय को बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह बैठक में युवा मंडल का भी गठन किया गया है। जिसका संचालक गणेश जायसवाल को बनाया गया है। साथ ही सह संचालक के तौर पर लक्षमण महतो को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक के दौरान नव नियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों के बीच कुछ कामों का बंटवारा भी किया गया। इसका मुख्य लक्ष्य जयगाव गायत्री शक्तिपीठ की व्यवस्था आगामी दिनों में सही तरीके से करना है। आज मुख्य रूप से रामदेव त्रिपाठी, बिहारी लाल अग्रवाल, विनय नारायण त्रिपाठी, अरविंद प्रसाद, किशोरी प्रसाद, हनुमान अग्रवाल, नरेश बंसल, कमल पोद्दार, मनोज तिवारी, महावीर मुद्रा, सिधू जायसवाल, मुकेश गुप्ता आदि सभी चयनित सदस्यों की स्वीकृति के उपरात शांति पाठ के पश्चात बैठक की समाप्ति की गई। अंत में सभी के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

chat bot
आपका साथी